Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 17
खबर छत्तीसगढ़

विशेष पिछड़ी जनजाति के 2 गांवों में निवासरत 30 परिवारों को शत प्रतिशत केन्द्रीय योजनाओं से किया जायेगा लाभांवित

Editor Editor
December 21, 2023 2 Mins Read
281 Views
0 Comments

बलौदाबाजार। आज जिला कार्यालय सभागार में कलेक्टर चंदन कुमार ने पीएम जनमन योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान(पीएम.जनमन योजना) के अंर्तगत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह कमार की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर कुमार ने जिले के चिन्हांकित सभी पी.वी.टी.जी.समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर सर्वे कराने तथा शिविर के माध्यम से कैंप लगाकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सर्वे का प्रारूप बनाने के लिए भी कहा।

जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पी.वी.टी.जी निवासरत गावों के सर्वे के पश्चात प्राप्त आंकड़े के आधार पर चिन्हांकित लोगों को लाभान्वित करने पूरी तत्परता से कार्य करने संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनमन योजना के अंतर्गत प्रगति की एंट्री आनलाईन पोर्टल में भी की जाएगी और इसी के आधार पर समीक्षा की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त श्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से जिले के कसडोल विकासखण्ड अंतर्गत 2 गांवों में निवासरत 30 परिवारों को शत प्रतिशत केन्द्रीय योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा। जिसके तहत बल्दाकछार में 25 परिवार एवं औराई में 5 परिवार निवासरत है। गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट,छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित कुल 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर बीसी एक्का,डीएफओ मयंक अग्रवाल सहित अन्य संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 15
Previous

खुशहाल हो गई पीएम आवास से नकुल की जिंदगानी, लोहर्सी के रहने वाले नकुल को मिला पक्का आवास

ccoronaaa
Next

नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

Next
ccoronaaa
December 21, 2023

नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

Previous
December 21, 2023

खुशहाल हो गई पीएम आवास से नकुल की जिंदगानी, लोहर्सी के रहने वाले नकुल को मिला पक्का आवास

Untitled 15

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार