Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 23
खबर छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं के लिए एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश

Editor Editor
January 10, 2024 2 Mins Read
418 Views
0 Comments

वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ जिले के ग्राम परसदा स्थित 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने हॉस्पिटल को प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाएं का जायजा लेते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारी को एस्टीमेट बनाने की निर्देश दिए, ताकि हॉस्पिटल संचालन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। मौके पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव उपस्थित थे।

वित्त मंत्री चौधरी को सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि पेयजल हेतु पानी उपलब्ध है लेकिन इसके अलावा हॉस्पिटल में और भी पानी की आवश्यकता होगी। जिस पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कलेक्टर गोयल को अस्पताल में जल आपूर्ति हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटल में संसाधनों की जानकारी लेने पर अस्सिटेंट इंजीनियर सीपीडब्ल्यूडी ने फर्नीचर, ऑपरेशन थियेटर, गैस पाइप लाइन जैसे विभिन्न संसाधनों की आवश्यकता की जानकारी दी। वित्त मंत्री चौधरी ने मेडिकल संसाधनों के लिए प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने हॉस्पिटल के लिए सेटअप अनुसार मानव संसाधन के मांग पत्र की स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। जिससे अस्पताल के निर्माण कार्य की पूर्णता के पश्चात संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉस्पिटल परिसर को हरा-भरा करने हेतु वृक्षारोपण के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को पौधों के चयन में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि हॉस्पिटल में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं, साथ ही हॉस्पिटल के डिमांड के हिसाब से जेनसेट भी लगाया गया है। उन्होंने इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की भी जानकारी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, ईई पीएचई परीक्षित चौधरी, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 22
Previous

जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे- राज्यपाल श्री हरिचंदन

pm modi
Next

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ इसी माह के अंतिम सप्ताह में, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं नामांकन

Next
pm modi
January 10, 2024

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ इसी माह के अंतिम सप्ताह में, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं नामांकन

Previous
January 9, 2024

जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे- राज्यपाल श्री हरिचंदन

Untitled 22

Related Posts

cm sai 1

विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
February 25, 2026
Budget 2026

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026
wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार