Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
IMG 20240922 WA0070 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

सदस्यता अभियान को लेकर राधेलाल के संकल्प को नदी का बाढ़ भी डिगा न सका, राष्ट्रीय संगठन की मिली सराहना

Editor Editor
September 23, 2024 2 Mins Read
283 Views
0 Comments

कांकेर। भाजपा के सदस्यता अभियान के बीच कांकेर जिले की घटना देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग  सुरूर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के बीच नदी के बाढ़ में फंसने के बाद भी हार नहीं मानी। अपने सुझबूझ और कर्मठता से खुद के साथ साथियों की भी जान बचाई। और भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने में फिर जुट गए।
दिल्ली में हुए भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में राधेलाल नाग के काम की तारीफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,छत्तीसगढ़ सदस्यता अभियान के प्रभारी विजया रहाटकर ने भी की।भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहाटकर ने फोन से नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलालनाग से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हालचाल जाना। वहीं राष्ट्रीय संगठन की भी सराहना मिली। दिल्ली में हुए सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सांसद रूपकुमारी चौधरी मौजूद थीं, जिन्होंने राज्य में सदस्यता अभियान के स्थिति की जानकारी दी। और राधेलाल नाग के सराहनीय कार्य से अवगत कराते हुए अभी कार्यकर्ताओं के संकल्प को बताया।

दरअसल क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल का काफिला महला गांव के पास बारिश की वजह से नदी के बाढ़ में फंस गया था। देखते ही देखते उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। नाग करीब आधा किलोमीटर तक बाढ़ में बहते रहे। इस बीच उन्होंने पेड़ और झाड़ियों की मदद से अपनी ओर साथियों की भी जान बचाई।

विधायक विक्रम उसेंडी और प्रशासन भी पहुंचे

इधर काफिले के फंसे होने की जानकारी लगते ही शासन स्तर पर भी सुरक्षा बल के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। सभी के सुरक्षित आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राधेलाल नाग से बात कर हाल चाल जाना।

सदस्यता अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का है संकल्प : राधेलाल नाग

अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। और इस संकल्प को पूरा करने सुदूर क्षेत्रों में लगातार दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित कर रहे। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचा का रहे हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1726115396 03937299f15fb29c305b copy 1280x720
Previous

साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते, 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

1727105096 ca42b2f96edb8ff85af9 copy 1280x720
Next

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

Next
1727105096 ca42b2f96edb8ff85af9 copy 1280x720
September 23, 2024

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

Previous
September 22, 2024

साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते, 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

1726115396 03937299f15fb29c305b copy 1280x720

Related Posts

press club

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 2, 2026
ghfgfg 1

छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

Editor Editor
March 2, 2026
ghjgt 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
March 2, 2026
deka 1

सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – श्री डेका

Editor Editor
March 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार