Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
RAMLALA 1
खबर छत्तीसगढ़

रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, सीएम साय के प्रति व्यक्त किया आभार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 30, 2025 2 Mins Read
235 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित 57 श्रद्धालुओं में से 52 श्रद्धालुओं का दल कलेक्टर कार्यालय परिसर मनेन्द्रगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा श्रीरामलला के दर्शन के लिए पावन अयोध्या भूमि की यात्रा करेगा। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या यात्रा का सौभाग्य प्रदान करना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के साथ ही आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सकीय सुविधा सहित पूर्ण यात्रा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भक्ति भाव से यात्रा करने करने लिए आग्रह किया। अधिकारियों ने यात्रा की समस्त तैयारियों की स्वयं निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि है। आर्थिक कारणों से अयोध्या जाना संभव नहीं था, लेकिन शासन की इस योजना से उनका रामलला दर्शन का सपना साकार हो गया। श्री रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्स्थापित करती है।

इस यात्रा में टूर गाइड, सुरक्षा बल और चिकित्सा दल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सहायता मिल सके। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सभी श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ भाव-विभोर होकर अयोध्या धाम की ओर प्रस्थान कर गए।

Tags:

Cg govtCM SAIraipur newsRAM Lala Darshan

Share Article

Other Articles

Yuktiyuktkaran
Previous

युक्तियुक्तकरण नीति से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, बच्चों के लिए आसान हुए जटिल सवाल

CABINET
Next

परसदा में बनेगी क्रिकेट अकादमी, सीएम साय ने 8 एकड़ जमीन देने का लिया फैसला

Next
CABINET
July 30, 2025

परसदा में बनेगी क्रिकेट अकादमी, सीएम साय ने 8 एकड़ जमीन देने का लिया फैसला

Previous
July 30, 2025

युक्तियुक्तकरण नीति से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, बच्चों के लिए आसान हुए जटिल सवाल

Yuktiyuktkaran

Related Posts

1775397768 ab5da9f8613c5a987065

कौशल विकास सामुदायिक केन्द्र मन जुवा मन ल ट्रेनिंग अउ रोजगार के हुनर दे म बड़े भूमिका निभाही – वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 5, 2026
1775397600 6367ebc1f93ab1927743

बस्तर राइडर्स मीट 2026: रोमांच, संस्कृति अउ पर्यटन के सुघर संगम

Editor Editor
April 5, 2026
1775401412 d7e1c78abfb587673453

हरी खाद के प्रयोग ले अब खेती-किसानी के तरीका बदलत हे। एमा खरचा कम ,फायदा जादा अउ हमर खेत के माटी तको तंदुरुस्त रहिथे।

Editor Editor
April 5, 2026
1775395617 ff4fa22d61747afd4603 1

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार मन बर हर महीना मेडिकल कैंप लगाए जाय – राज्यपाल रमेन डेका”

Editor Editor
April 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार