Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM
जोहार छत्तीसगढ़

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 42 सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 से मिल रही सहायता

रायपुर, 23 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। केवल सरकारी प्रयासों से इन समस्याओं का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक संकल्प लेकर जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। वे राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मानव तस्करी के मामलों में कई बार परिचित लोग ही नौकरी और बेहतर भविष्य का प्रलोभन देकर महिलाओं एवं बेटियों को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने अपने गृह जिले जशपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि सरकार, पुलिस, महिला आयोग और सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयासों से वहां मानव तस्करी की समस्या में कमी आई है। उन्होंने परिवारों और समाज से सतर्कता एवं जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। यहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहयोग सहित आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा डायल 112 के माध्यम से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क, महिला थानों और अभिव्यक्ति ऐप के जरिए महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना की 33 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। वहीं, प्रदेश में लगभग 14 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को भी मजबूत कर रही है।

कार्यशाला के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां हुई चर्चा और प्राप्त सुझावों को धरातल पर लागू करना जरूरी है। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन, पुलिस, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी और दीपिका सोरी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags:

chhattisgarh newsDomestic ViolenceHuman traffickingVishnu Deo SaiWomen empowermentWomen Safety

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM
Previous

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Previous
November 23, 2026

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 7.05.24 PM

श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश : पर्यटन मंत्री

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार