Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787764275 05bcbd088cc669122814
नवा छत्तीसगढ़

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ के उपहार से उत्तरा के घर आई खुशियों की सौगात

Editor Editor
August 27, 2026 2 Mins Read
26 Views
0 Comments

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त मिलने पर उत्तरा पात्रे ने जताया आभार

रायपुर : रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस बार ग्राम घुठेली की उत्तरा पात्रे के लिए यह पर्व और भी खास बन गया। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि रक्षाबंधन से पहले उनके खाते में पहुंचने से उनके चेहरे पर खुशी खिल उठी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ कहते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्तरा पात्रे ने कहा कि रक्षाबंधन के पहले आर्थिक सहायता राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इससे वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई सहित त्योहार की आवश्यक तैयारियां सहजता से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “राखी का रिश्ता केवल एक दिन का नहीं, बल्कि भरोसे और अपनत्व का रिश्ता है। रक्षाबंधन के पहले राशि मिलने से हमें ‘विष्णु भैया’ का स्नेहिल उपहार मिला है। इससे हम अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मना सकेंगे।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना की राशि महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का माध्यम बन रही है। विशेष अवसरों और त्योहारों से पहले राशि मिलने से महिलाओं को अपनी जरूरतों की योजना बनाने में सुविधा मिल रही है। उत्तरा पात्रे की खुशी इस बात की भावपूर्ण मिसाल है कि समय पर मिला आर्थिक संबल त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देता है। रक्षाबंधन पर मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहायता के साथ भाई-बहन के स्नेहिल रिश्ते को और यादगार बनाने वाली सौगात बन गई।

Tags:

chhattisgarh newsMahila SashaktikaranMahtari Vandan YojanaRaksha BandhanVishnu Bhaiya

Share Article

Other Articles

1787758437 2a84460ea424c10f674d
Previous

विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

1787764220 d68cae2e43baa60ed4b2
Next

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

Next
1787764220 d68cae2e43baa60ed4b2
August 27, 2026

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

Previous
August 27, 2026

विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

1787758437 2a84460ea424c10f674d

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 10 at 2.37.17 PM

डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 5.45.39 PM

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे राजेश अग्रवाल, मुआवजा जल्द देने के निर्देश

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 6.35.54 PM

सरगुजा ओलंपिक से निखरेंगी ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 9.10.22 PM

मरवाही कॉलेज में 25 नए मतदाताओं ने किया ऑनलाइन पंजीयन

Editor Editor
October 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार