Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 27 at 6.04.25 PM
खबर छत्तीसगढ़

सकालो मुरना बांध से जल संकट दूर, 45 हेक्टेयर खेती को मिला सिंचाई का सहारा

Editor Editor
September 27, 2026 2 Mins Read
13 Views
0 Comments

रायपुर, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड में ग्रामीणों की मांग पर निर्मित सकालो मुरना बांध अब सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के लिए पेयजल का महत्वपूर्ण आधार बन गया है। बांध से खरीफ की 30 हेक्टेयर और रबी की 15 हेक्टेयर फसल को सिंचाई का पानी मिल रहा है। इस तरह कुल 45 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिल रहा है।

374.96 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण

ग्राम सकालो में मवेशियों के पेयजल और निस्तारी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बांध निर्माण की मांग की थी। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने स्थल का निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव भेजा। सकालो मुरना बांध निर्माण के लिए 30 जनवरी 2023 को 374.96 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 15 जून 2024 को बांध का निर्माण पूर्ण हुआ।

पूरी क्षमता से भरा बांध, बढ़ा जलस्तर

वर्तमान में बांध पूरी क्षमता से भरा हुआ है। पर्याप्त जलभराव के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ा है। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पानी मिलने के साथ मवेशियों के लिए भी पेयजल की उपलब्धता बेहतर हुई है।

45 हेक्टेयर खेती को मिला लाभ

बांध से खरीफ सीजन में करीब 30 हेक्टेयर और रबी सीजन में 15 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल रही है। स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता से किसानों को रबी फसल लेने में भी सहूलियत मिली है और खेती को मजबूती मिली है।

बांध निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा भी मिली है। इस तरह ग्रामीणों की जरूरत से शुरू हुई यह पहल जल संरक्षण के साथ सिंचाई, निस्तारी, मवेशियों के पेयजल और आवागमन जैसी कई आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।

Tags:

ambikapurChhattisgarhFarmersIrrigationMurana DamRural DevelopmentSakaloSakalo Murana DamSurgujaWater Conservation

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 27 at 6.04.21 PM
Previous

अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

photo collage.png 10 1
Next

बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर मुल्ले, सेंड फिल्टर से बढ़ेगा भूजल स्तर

Next
photo collage.png 10 1
September 27, 2026

बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर मुल्ले, सेंड फिल्टर से बढ़ेगा भूजल स्तर

Previous
September 27, 2026

अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

WhatsApp Image 2026 09 27 at 6.04.21 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार