Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 30 at 5.49.26 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धमतरी का बेंद्रानवागांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम, 137वें गांव को मिला दर्जा

Editor Editor
September 30, 2026 2 Mins Read
40 Views
0 Comments

धमतरी, धमतरी विकासखंड का बेंद्रानवागांव अब ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम बन गया है। गांव के हर परिवार तक नल के जरिए पेयजल पहुंचने के बाद इसे आधिकारिक रूप से प्रमाणीकृत किया गया। इसके साथ ही बेंद्रानवागांव धमतरी विकासखंड का 137वां हर घर जल प्रमाणीकृत गांव बन गया है।

गांव में योजना का काम पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच ने 24 सितंबर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 30 सितंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। विभाग के सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी।

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने नल-जल व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके बाद सरपंच ने विभाग को प्रमाणीकरण प्रमाण-पत्र सौंपा, जबकि विभाग की ओर से योजना के हस्तांतरण का पत्र ग्राम पंचायत को दिया गया। इस तरह गांव में जलापूर्ति योजना के संचालन की जिम्मेदारी अब पंचायत के पास आ गई है।

बेंद्रानवागांव में व्यवस्था को लंबे समय तक सुचारू बनाए रखने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति यानी पानी समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत ने प्रति परिवार 70 रुपये प्रतिमाह जल कर तय किया है। इससे बिजली बिल के साथ पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन और प्लम्बर की सेवाओं का भुगतान किया जाएगा।

‘हर घर जल’ की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की परेशानी से राहत मिली है। साथ ही गांव ने जल व्यवस्था के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी खुद संभालकर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। बेंद्रानवागांव की यह पहल जनभागीदारी के जरिए ग्रामीण जल व्यवस्था को टिकाऊ बनाने का उदाहरण बन रही है।

Tags:

Bendra NawagaonDhamtari newsHar Ghar JalJal Jeevan MissionRural DevelopmentSeva Sankalp Abhiyan

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 30 at 4.04.51 PM
Previous

आजीविका डबरी ने बदली प्रभु लाल की खेती, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी कमाई

WhatsApp Image 2026 10 01 at 3.28.12 PM
Next

धमतरी में 498 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

Next
WhatsApp Image 2026 10 01 at 3.28.12 PM
October 1, 2026

धमतरी में 498 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

Previous
September 30, 2026

आजीविका डबरी ने बदली प्रभु लाल की खेती, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी कमाई

WhatsApp Image 2026 09 30 at 4.04.51 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार