Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM
जोहार छत्तीसगढ़

चेन्दरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

Editor Editor
October 7, 2026 2 Mins Read
46 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी है। चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत पात्र व्यक्ति और संस्थाएं कर सकती हैं।

इस पुरस्कार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। इसके तहत होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा समुदाय आधारित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरस्कार प्रतिवर्ष राज्योत्सव एवं राज्य स्थापना दिवस अलंकरण समारोह में दिया जाएगा और किसी व्यक्ति या संस्था को जीवनकाल में केवल एक बार प्रदान किया जाएगा।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन छह प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा। इनमें एथनिक, ईको, धार्मिक, हेरिटेज, एडवेंचर तथा मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज्म शामिल हैं। मूल्यांकन में पर्यटन गतिविधियों के विकास, होमस्टे को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार सृजन, पर्यटकों को उपलब्ध कराए जा रहे विशिष्ट अनुभव, पर्यटन स्थलों के संरक्षण और स्थानीय समुदाय की भागीदारी जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाएगा।

आवेदन के साथ आवेदक को निर्धारित प्रारूप में परिचय, पता और फोटोग्राफ के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवास का प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की सत्यापित प्रति देनी होगी। इसके अलावा ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य प्राप्त सम्मानों की जानकारी और उपलब्ध होने पर प्रकाशित सामग्री या समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों की सत्यापित प्रतियां संलग्न की जा सकती हैं। पुरस्कार स्वीकार करने की लिखित सहमति भी देनी होगी।

प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण छह सदस्यीय जूरी द्वारा किया जाएगा। जूरी की कार्यवाही गोपनीय रहेगी और चयन के संबंध में अपील का प्रावधान नहीं होगा। शासकीय सेवकों के आवेदन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अनुमति जरूरी होगी। चयन प्रक्रिया में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा, उल्लेखनीय उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, द्वितीय तल, उद्योग भवन, रिंग रोड नंबर-1, रायपुर (छत्तीसगढ़)-492001 के पते पर भेजना होगा। आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंचना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73545-80006 या ई-मेल scmpctb@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:

Chhattisgarh tourismChhattisgarh Tourism BoardChhendaru AwardRural TourismRural Tourism Award 2026Tourism Award

Share Article

Other Articles

images 4
Previous

रायगढ़ में 145 करोड़ से सड़कों का होगा कायाकल्प

WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.35.15 PM
Next

यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय, संपत्ति से लिव-इन तक उठे अहम सवाल

Next
WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.35.15 PM
October 7, 2026

यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय, संपत्ति से लिव-इन तक उठे अहम सवाल

Previous
October 7, 2026

रायगढ़ में 145 करोड़ से सड़कों का होगा कायाकल्प

images 4

Related Posts

1795606984 b6ff3835594e284c871e 1

खैरागढ़ के अथर्व सिंह का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, अंडमान-निकोबार में दिखाएंगे दम

Editor Editor
November 25, 2026
1795609699 abe8b896aa8f41d36995 1

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक गतिविधियां होंगी खास आकर्षण

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 6.13.46 PM

छत्तीसगढ़ में डिजिटल होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 5.52.41 PM

रायपुर साहित्य उत्सव का 8 से 10 जनवरी तक होगा आयोजन, मुख्यमंत्री ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार