Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 4
जोहार छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 145 करोड़ से सड़कों का होगा कायाकल्प

Editor Editor
October 7, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

रायपुर, बरसात के बाद रायगढ़ जिले में सड़क निर्माण और उन्नयन के काम तेज गति से शुरू होने जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने जिले में चार सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 145 करोड़ 27 लाख 56 हजार रुपये की निविदाओं को मंजूरी दी है। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन और नई सड़क का निर्माण शामिल है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर काम तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वीकृत कार्यों में रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से का फोरलेन चौड़ीकरण और विद्युतीकरण शामिल है। इसके लिए 59 करोड़ 49 लाख 4 हजार रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है। इसी तरह रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने और विद्युतीकरण के लिए 47 करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

उर्दना-कृष्णापुर-खैरपुर मार्ग के 3.40 किलोमीटर हिस्से में नई सड़क के निर्माण के लिए 13 करोड़ 74 लाख 29 हजार रुपये की निविदा मंजूर की गई है। वहीं कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ सड़क के 12.30 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में उन्नयन के लिए 24 करोड़ 26 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में सड़क के 8.30 किलोमीटर और 4 किलोमीटर के दो हिस्सों का फोरलेन में उन्नयन किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से रायगढ़ जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुविधा मिलेगी। फोरलेन चौड़ीकरण के साथ विद्युतीकरण से प्रमुख मार्गों पर आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य विभागीय मापदंडों के अनुसार कराए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यों को किसी अन्य एजेंसी को सबलेट नहीं करने और कार्य संपादन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी को मान्य नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने को कहा गया है।

विभाग ने निविदाओं की मंजूरी के साथ ठेकेदारों से संपूर्ण कार्य अवधि के लिए प्रभावी Additional Performance Security (APS) की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त भी रखी है। अधिकारियों को कार्यों का संपादन प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटित राशि की सीमा में अनुबंध की शर्तों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:

arun saoChhattisgarhFour Lane RoadPublic Works DepartmentPWDRaigarhRoad ConstructionRoad Development

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.11.05 PM
Previous

जशपुर में सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM
Next

चेन्दरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

Next
WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM
October 7, 2026

चेन्दरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

Previous
October 7, 2026

जशपुर में सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.11.05 PM

Related Posts

JAL JEEVAN MISSION2

जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 12.30.07 PM 1

रायपुर के 21 स्कूलों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.46.26 PM

विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ में होगी : अरुण साव

Editor Editor
October 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार