Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM 1
खबर छत्तीसगढ़

रावघाट तक पहुंचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
October 20, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेल लाइन का होगा उद्घाटन, रायपुर में नई यात्री सेवाओं की शुरुआत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रेल इतिहास में 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार रेल रावघाट तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ भी होगा। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि रावघाट तक रेल पहुंचना केवल रेल नेटवर्क का विस्तार नहीं, बल्कि बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की नई संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम है। इससे स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

दल्लीराझरा से रावघाट के बीच लगभग 1,628 करोड़ रुपये की लागत से 95 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया गया है। ताड़ोकी से रावघाट के बीच 17.5 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा होने के साथ यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण हो गई है। रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन आसान होगा। इसके अलावा रावघाट क्षेत्र के लौह अयस्क के परिवहन, भिलाई इस्पात संयंत्र और देश के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी इस रेल मार्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन के उद्घाटन से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। अभनपुर-धमतरी गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अभनपुर से कुरूद तक 22 किलोमीटर रेल लाइन का गेज परिवर्तन पूरा हो चुका है, जबकि कुरूद-धमतरी सेक्शन में काम जारी है। रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, व्यापार और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस आधुनिक सुविधा के विकसित होने पर भविष्य में 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की क्षमता विकसित होगी। इससे रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने और माल परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह सुविधा छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक आधुनिक रेल सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनें, यात्री सेवाएं और आधुनिक रेल सुविधाएं प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देंगी। रावघाट तक रेल पहुंचने से बस्तर अंचल में विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के साथ स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Tags:

Abhanpur Kurud Railway Linechhattisgarh newsIndian RailwaysRavghat Railway LineTadoki Ravghat Rail LineVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

photo collage.png 24
Previous

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान, आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next

सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभ, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

Next
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 20, 2026

सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभ, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

Previous
October 20, 2026

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान, आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू सम्मानित

photo collage.png 24

Related Posts

1792408019 e721e9ef618886aae3a1

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

Editor Editor
October 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभ, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

Editor Editor
October 20, 2026
photo collage.png 24

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान, आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू सम्मानित

Editor Editor
October 20, 2026
photo collage.png 23

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

Editor Editor
October 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार