Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 21 at 1.39.34 PM
खबर छत्तीसगढ़

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

Editor Editor
October 21, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

रायपुर, नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और औद्योगिक विकास की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। छत्तीसगढ़ की भागीदारी की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पवेलियन के निर्माण, सुरक्षा, ब्रांडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह मेला छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्पियों, स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। पवेलियन में कोदो, कुटकी, रागी सहित मिलेट उत्पादों, कृषि उपज और वनोपज को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी।

पवेलियन में राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 और निवेश की संभावनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पर्यटन विभाग प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी देगा, जबकि ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा बुनकर सहकारी संघ और शबरी के माध्यम से हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। मेले के दौरान राज्य दिवस पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन 14 से 27 नवंबर 2026 तक होगा। इसमें 14 से 18 नवंबर तक का समय विशेष रूप से व्यापारिक एवं व्यावसायिक आगंतुकों के लिए निर्धारित है, जबकि आम जनता के लिए मेला 27 नवंबर तक खुला रहेगा। समीक्षा बैठक में वन, उद्योग, वित्त, जनसंपर्क, संस्कृति और पर्यटन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला और निवेश संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाना है।

Tags:

Bharat MandapamChhattisgarhChhattisgarh PavilionIndia International Trade Fair 2026raipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 21 at 11.59.16 AM
Previous

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

photo collage.png 25
Next

सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह, विश्व धरोहर बनने की बढ़ी उम्मीद

Next
photo collage.png 25
October 21, 2026

सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह, विश्व धरोहर बनने की बढ़ी उम्मीद

Previous
October 21, 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 10 21 at 11.59.16 AM

Related Posts

1792761141 a39b769d512c30c59a3b 1

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: कोरबा से 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना

Editor Editor
October 23, 2026
1792767235 eba9e57dfab9e9703d24

23 वर्षीय यश गुप्ता के नेत्रदान से दोबारा जगी उम्मीद, जिले में दूसरी पहल

Editor Editor
October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 5.40.43 PM

राष्ट्रपति मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की सराहना, मांझियों और चालकी का बढ़ा मानदेय

Editor Editor
October 23, 2026
vijay sharma

पीएम जनमन आवास में ठगी के आरोप में तीसरे ठेकेदार पर FIR

Editor Editor
October 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार