Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 26
खबर छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ को मिली पांच विकास कार्यों की सौगात, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय

Editor Editor
October 21, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ स्थित रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलना, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक तीन करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ का निर्माण, राजमहल मार्ग पर पुल बनाना, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम का निर्माण और मां समलाई मंदिर के समीप डोम शेड का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की प्रशासनिक सुविधाएं और नगरीय अधोसंरचना मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा सत्य और धर्म की विजय का पर्व है। यह हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, क्रोध और लोभ पर विजय प्राप्त कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा उत्सव को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। साथ ही इस ऐतिहासिक परंपरा को पीढ़ियों से संरक्षित रखने के लिए राजपरिवार, आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध है। प्रदेश को माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम के दंडकारण्य क्षेत्र से जुड़े प्रसंग, शिवरीनारायण और राजिम जैसे धार्मिक स्थल छत्तीसगढ़ की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च पर अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय लोगों के सहयोग से वहां शांति एवं विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है। इससे सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। ऐतिहासिक परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के साथ सड़क, रेल और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक एकता, सद्भाव एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की।

Tags:

BilaiGarhBilaiGarh DevelopmentChhattisgarh Governmentchhattisgarh newsDussehra Festivalraipur newsVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

photo collage.png 25
Previous

सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह, विश्व धरोहर बनने की बढ़ी उम्मीद

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.42.38 PM
Next

भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों की सौगात, 29 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

Next
WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.42.38 PM
October 21, 2026

भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों की सौगात, 29 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

Previous
October 21, 2026

सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह, विश्व धरोहर बनने की बढ़ी उम्मीद

photo collage.png 25

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 22 at 6.20.22 PM

ओला इलेक्ट्रिक पर परिवहन विभाग सख्त, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित होने पर नोटिस जारी

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 4.24.40 PM

धमतरी में वीबी-जी राम जी योजना से बदली गांवों की तस्वीर, मजदूरों को मिल रहा रोजगार

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 1.55.55 PM

माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

Editor Editor
October 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार