Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 8
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपये प्रतिमाह

Editor Editor
October 21, 2026 One Min Read
6 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को अब 30,870 रुपये प्रतिमाह यानी 1,029 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलेगा। इससे प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में गृह विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 19,500 रुपये मूल मानदेय, 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते के रूप में 11,310 रुपये और वर्दी धुलाई भत्ते के 60 रुपये शामिल हैं।

इससे पहले वर्ष 2017 में नगर सैनिकों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 13,200 रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद 1 अप्रैल 2023 से इसमें 6,300 रुपये की वृद्धि की गई, जिससे मानदेय 19,500 रुपये प्रतिमाह हो गया था।

गृह विभाग ने बढ़ती महंगाई, न्यायालय के निर्देशों और नगर सैनिकों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने की अनुशंसा की है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में योगदान देते हैं। इस फैसले से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने और कार्य के प्रति मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।

Tags:

chhattisgarh newsHome Guards SalaryNagar Sainikraipur newsVIJAY SHARMAVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.01.55 PM
Previous

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ, 6 टीमें दिखाएंगी दम

WhatsApp Image 2026 10 21 at 7.04.31 PM
Next

सेवा सेतु पोर्टल से 5 दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

Next
WhatsApp Image 2026 10 21 at 7.04.31 PM
October 21, 2026

सेवा सेतु पोर्टल से 5 दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

Previous
October 21, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ, 6 टीमें दिखाएंगी दम

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.01.55 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 21 at 5.24.22 PM

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
October 21, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 5.38.12 PM

PM आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर, 11.78 लाख ग्रामीण आवास पूरे

Editor Editor
October 21, 2026
765929609 896443059748213 4701776191276313470 n

संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक करें आवेदन

Editor Editor
October 21, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 7.02.45 PM

23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Editor Editor
October 21, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार