Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 30
जोहार छत्तीसगढ़

नवा रायपुर के आसमान में सारंग टीम का रोमांचकारी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने की सराहना

Editor Editor
November 1, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायु सेना की सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम ने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम, गरुड़ कमांडोज और सारंग टीम के जवानों ने अपने अद्भुत साहस, अनुशासन और कौशल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के जवानों के पैराशूट प्रदर्शन से हुई। जवानों ने आसमान से छलांग लगाकर निर्धारित स्थान पर सफल लैंडिंग की। इसके बाद गरुड़ कमांडोज ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतरकर रेस्क्यू और कॉम्बैट ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 11 01 at 5.25.49 PM

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन रहा। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में हेलीकॉप्टरों ने आकर्षक फॉर्मेशन, क्रॉसओवर और कई रोमांचकारी करतब प्रस्तुत किए। हेलीकॉप्टरों के बीच शानदार तालमेल और सटीक नियंत्रण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान सारंग टीम के कॉकपिट से ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का उद्घोष भी किया गया। वहीं ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय वायु सेना के जवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सारंग टीम का कौशल अनुशासन, आपसी विश्वास, टीम भावना और उत्कृष्टता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि 2 नवंबर को सेंध लेक में भारतीय वायु सेना की सारंग टीम का मुख्य हवाई प्रदर्शन आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेशवासियों को एक बार फिर आकाशगंगा, गरुड़ कमांडोज और सारंग टीम के रोमांचकारी प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा।

Tags:

Air ShowAkashganga TeamChhattisgarhChhattisgarh Foundation DayGarud CommandosIndian Air Forcenava raipurraipur newsRajyotsav 2026Sarang TeamSendh LakeVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 01 at 4.04.49 PM 1
Previous

राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

photo collage.png 31
Next

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Next
photo collage.png 31
November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Previous
November 1, 2026

राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

WhatsApp Image 2026 11 01 at 4.04.49 PM 1

Related Posts

photo collage.png 32

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में आकर्षण बनी झारा आर्ट की कलाकृतियां

Editor Editor
November 1, 2026
photo collage.png 31

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Editor Editor
November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 4.04.49 PM 1

राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

Editor Editor
November 1, 2026
1787568999 366e513b723769370e54 1

मुंगेली में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर

Editor Editor
November 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार