Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 16 at 4.10.05 PM
जोहार छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां बनीं आकर्षण

Editor Editor
November 16, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों वाली भगवद्गीता और 1735 का ताम्रपत्र देख रहे हैं देश-विदेश के आगंतुक

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों में लिखित श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि विशेष आकर्षण बनी हुई है। इसके साथ ही वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र भी प्रदर्शनी में रखा गया है, जो प्रदेश की प्राचीन अभिलेखीय परंपरा की झलक प्रस्तुत करता है।

रामायण और आयुर्वेद से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियां प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में अलग-अलग कालखंडों की पांडुलिपियां और ताम्रपत्र शामिल हैं। इनमें रामायण के बालकांड और किष्किंधा कांड, राधा विनोद महाकाव्य, ज्योतिष शास्त्र, आयुर्वेद और धार्मिक विषयों से जुड़े हस्तलिखित ग्रंथ प्रदर्शित किए गए हैं।

ताड़पत्रों और ताम्रपत्रों से प्राचीन लेखन परंपरा की झलक

प्रदर्शनी में ताड़पत्र पर लिखी पांडुलिपियां भी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र हैं। कागज के व्यापक प्रचलन से पहले ताड़पत्रों पर महत्वपूर्ण ग्रंथ और जानकारियां लिखकर सुरक्षित रखी जाती थीं। वहीं ताम्रपत्रों का उपयोग राजकीय आदेशों और ऐतिहासिक विवरणों को दर्ज करने के लिए किया जाता था। यह संग्रह प्रदेश की साहित्यिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने के साथ धरोहरों के संरक्षण का महत्व भी सामने ला रहा है।

जूरी सदस्यों ने किया पवेलियन का भ्रमण

भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में बने छत्तीसगढ़ पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है। यहां ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। व्यापार मेले के जूरी सदस्यों ने भी पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने गेंड़ी नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। जूरी सदस्यों ने प्रदेश की कला, संस्कृति और प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और आधुनिक विकास की झलक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है।

Tags:

Bhagavad GitaChhattisgarh CultureChhattisgarh HeritageCultural HeritageIndia International Trade FairRare Manuscripts

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.07.03 PM
Previous

नारायणपुर में 19 धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू, किसानों का फूलों से हुआ स्वागत

Previous
November 16, 2026

नारायणपुर में 19 धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू, किसानों का फूलों से हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.07.03 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.07.03 PM

नारायणपुर में 19 धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू, किसानों का फूलों से हुआ स्वागत

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.38.07 PM

धान खरीदी के पहले दिन बालोद प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 750 किसानों से खरीदा गया धान

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 8.45.12 PM

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी लोकसंस्कृति की झलक, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.38.05 PM

छत्तीसगढ़ में दो दिनों में 5.64 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Editor Editor
November 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार