Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 26 at 4.29.27 PM
जोहार छत्तीसगढ़

गांवों में 23 हजार आजीविका डबरियों को मंजूरी

Editor Editor
November 26, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

लक्ष्य से 50% अधिक हुआ निर्माण, महिलाओं और पीवीटीजी परिवारों को मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन से मिलेगी आय की नई राह

रायपुर, छत्तीसगढ़ के गांवों में जल संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए आजीविका डबरी निर्माण अभियान को गति मिल रही है। वीबी जीरामजी योजना के तहत पिछले वर्ष 10 हजार डबरियों के लक्ष्य के मुकाबले 15 हजार डबरियों का निर्माण किया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध ग्रामसभाओं की मांग और अनुमोदन के बाद अब तक 23 हजार से अधिक डबरियों को स्वीकृति मिल चुकी है।

इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 दिसंबर 2025 को की थी। इसके तहत महिलाओं और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) परिवारों की निजी भूमि पर आजीविका डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। डबरियों पर महिलाओं के नाम दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि उनके आर्थिक अधिकार मजबूत हों और उन्हें स्थायी आजीविका का साधन मिल सके।

मछली पालन और सिंचाई से बढ़ेगी आमदनी

आजीविका डबरियों का उपयोग केवल जल संग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा। इनके माध्यम से मछली पालन, खेतों की सिंचाई और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। कबीरधाम के अधरूराम बैगा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के हीरालाल बैगा, जशपुर की रजनी बाई, बलरामपुर की पुष्पा देवी और कोंडागांव की सोनादई पोयाम जैसे हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

जल संरक्षण के साथ रोजगार को बढ़ावा

डबरी निर्माण से वर्षा जल संचयन और भूजल संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। निर्माण कार्यों के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है। अभियान के तहत प्रदेश में जल संबंधी क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या शून्य हो गई है, जबकि सेमी-क्रिटिकल विकासखंड 21 से घटकर 19 रह गए हैं।

योजना में पारदर्शिता के लिए निर्मित डबरियों पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। रोजगार दिवस और आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को इनके माध्यम से परिसंपत्तियों की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। इस पहल से जल संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और जनजातीय परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को एक साथ बढ़ावा मिल रहा है।

Tags:

Agriculture Newschhattisgarh newsFisheriesLivelihood PondsPVTG WelfareRural DevelopmentRural EmploymentTribal DevelopmentVB G RAM G YojanaWater ConservationWomen empowerment

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 26 at 4.11.44 PM 1
Previous

भारतीय भागीदारी विधेयक पर अहम बैठक

WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM
Next

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

Next
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM
November 26, 2026

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

Previous
November 26, 2026

भारतीय भागीदारी विधेयक पर अहम बैठक

WhatsApp Image 2026 11 26 at 4.11.44 PM 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.41.35 PM

DMF फंड से गांवों के विकास और जनकल्याण को मिलेगी प्राथमिकता

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.08.26 PM

अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.52.28 PM 1

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्चों के इलाज से लेकर पढ़ाई तक की मदद का भरोसा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.49.09 PM 1

छत्तीसगढ़ में 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार