Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 28 at 6.41.32 PM
जोहार छत्तीसगढ़

रौतिया समाज भवन और अखरा का लोकार्पण, एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Editor Editor
November 28, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव में शामिल होकर रौतिया समाज को एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच और बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा भी की।

महोत्सव में मुख्यमंत्री का पारंपरिक करमा नृत्य, तिलक-चंदन और गजमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। सरकार इस विरासत के संरक्षण के साथ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित समाज भवन सामाजिक एकता और संगठन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को आधुनिक अवसरों से जोड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

तीन साल में योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 33 किश्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रामलला दर्शन योजना के तहत 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 10 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं।

डिजिटल सेवाओं का हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया गया है, जिससे 8 हजार से अधिक अधिकारी जुड़े हैं। सेवा सेतु के माध्यम से 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं प्रदेश के 6 हजार गांवों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. साय ने समाज भवन और अखरा विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, संयोगिता सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Tags:

CG Governmentchhattisgarh newsJashpur NewsRoutia SamajSohrai Karma MahotsavVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

Untitled design 2 1
Previous

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.33.09 PM
Next

जशपुर में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

Next
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.33.09 PM
November 28, 2026

जशपुर में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

Previous
November 28, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Untitled design 2 1

Related Posts

1795878174 a3020b27abf598bd2e88 1

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रहा धमतरी का आमा तालाब, रामसर साइट बनाने की तैयारी

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.05.55 PM

जशपुर के कुंजारा में प्रदेश का पहला पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

Editor Editor
November 28, 2026
images 30 1

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.35 लाख मीट्रिक टन के पार

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.18.49 PM

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: स्थानीय बोली में शिक्षा से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा – ओपी चौधरी

Editor Editor
November 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार