Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.19.04 PM
जोहार छत्तीसगढ़

अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण

Editor Editor
November 23, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल रामगढ़ को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ में श्रीराम मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा संकल्प है। कुछ समय पहले मंदिर निर्माण की घोषणा और भूमिपूजन किया गया था। अब इस संकल्प को धरातल पर आकार लेते देखना सुखद है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। मंदिर निर्माण से क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

रामगढ़ ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां स्थित सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं प्राचीन कला और सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। रामगढ़ पर्वत का संबंध भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण से जुड़ी लोकमान्यताओं से भी है। इसके साथ ही इस स्थल को महाकवि कालिदास की साहित्यिक परंपरा से भी जोड़ा जाता है।

मंत्री ने कहा कि रामगढ़ में श्रीराम मंदिर का निर्माण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा करेगा। मंदिर बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय व्यापारियों, छोटे व्यवसायियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकेगा। पर्यटक मंदिर दर्शन के साथ क्षेत्र की प्राचीन गुफाओं, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण में गुणवत्ता, धार्मिक गरिमा और स्थापत्य सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य जल्द पूरा होगा। यह मंदिर सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarh tourismCultural Heritagerajesh agrawalRamgarh TempleReligious TourismShri Ram TempleSurguja NewsUdaipur Surguja

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.13.35 PM
Previous

धनोरा को 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 56 गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

photo collage.png 11
Next

पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

Next
photo collage.png 11
November 23, 2026

पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

Previous
November 23, 2026

धनोरा को 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 56 गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.13.35 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.12.56 PM

धनोरा में कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- समाज के हर वर्ग की उन्नति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.47.03 PM

ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री, पात्र किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 11

पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.13.35 PM

धनोरा को 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 56 गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार