Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1722269059 feeb4518120c92c0875a
Uncategorized

एक पेड़ मां के नाम : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा

Editor Editor
July 30, 2024 2 Mins Read
344 Views
0 Comments


रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरिया में वृक्षारोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मां प्रमिला देवी के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया।

उप मुख्यमंत्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान है। सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां कष्ट सहकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। इसलिए मां की सेवा और समर्पण पर श्रद्धा भाव अर्पित करते हुए हम सभी को उनके नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। मां-बाप की तरह ही उसकी सेवा-जतन करना चाहिए।

साव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज डोंगरिया के 10 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। आज हमारी सरकार मोदी की गारंटी के अनुरूप आमजनों, किसानों तथा अन्य हितग्राहियों से किए वादे पूरे करने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है। हितग्राहियों के खाते में योजनाओं के पैसे पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री  साव ने अपने संबोधन के दौरान डोंगरिया के कृषि संग्रहण केंद्र में किसानों के बैठने के लिए 14 लाख रुपए की लागत से किसान कुटीर और आश्रित गांव कोदवामहंत में साढ़े 12 लाख रुपए की लागत से गोदाम बनाने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरिया स्कूल प्रांगण में मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने और गांव में जल्द ही एनीकट बनाने की भी घोषणा की।

Share Article

Other Articles

1722243757 ac69a065ab8423ec3f0b copy 1280x720
Previous

राज्यपाल श्री हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की मुलाकात

1722436572 6897b33ac6861601d74a1 copy 1280x720
Next

लेख : महतारी वंदन का उपहार, हर महीने खुशियों का रिचार्ज

Next
1722436572 6897b33ac6861601d74a1 copy 1280x720
July 31, 2024

लेख : महतारी वंदन का उपहार, हर महीने खुशियों का रिचार्ज

Previous
July 30, 2024

राज्यपाल श्री हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की मुलाकात

1722243757 ac69a065ab8423ec3f0b copy 1280x720

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 11 at 6.21.10 PM

महतारी वंदन से सरिता के सिलाई हुनर को मिला सहारा

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 2.57.20 PM

कोरबा के दो गांवों में बने बालिका शौचालय, 6,671 निर्माण का लक्ष्य

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 6.04.56 PM

अंबिकापुर में 150 किमी सड़कों की होगी मरम्मत, 3 करोड़ रुपये मंजूर

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 09 27 at 6.04.21 PM

अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

Editor Editor
September 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार