Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 19 2
खबर छत्तीसगढ़

आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश: राहुल गांधी

Editor Editor
November 9, 2023 One Min Read
411 Views
0 Comments

पत्थलगांव। कांग्रेस नेता एवं वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी साजिश है। गांधी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यहां सबसे पहले आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे थे, इसलिये जल जंगल पर पहला आधिकार आदिवासियों का है। लेकिन भाजपा जंगलों में उद्योग लगा कर आदिवासियों को बेदखल करने मे जुट गई है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों का सम्मान करती है, जबकि भाजपा आदिवासी को अपमानित कर रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश के एक वायरल हुय वीडियों का उल्लेख किया, जिसमें आदिवासी युवक पर एक व्यक्ति पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है।

उन्होनें तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता कभी मवेशियों पर ऐसा कृत्य नहीं करते हैं, लेकिन उनके द्वारा आदिवासी को अपमानित करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को और अधिक खुशहाल बनाना चाहती है। यहाँ किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य 2600 रुपए से बढ़ा कर अब 3200 रुपए कर दिया है। इस तरह किसानों को और भी मजबूत बनाया जा रहा है। इसके विपरीत भाजपा केवल कुछ उद्योगपतियों की भलाई पर ही ध्यान दे रही है। इस जनसभा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, संसदीय सचिव यूडी मिंज ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 20 1
Previous

विधानसभा निर्वाचन 2023 :प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान

jayjohar logo
Next

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

Next
jayjohar logo
November 9, 2023

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

Previous
November 8, 2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 :प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान

Untitled 20 1

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

Screenshot 2026 06 05 204926 1

शहरी विकास योजनाओं की निगरानी होगी और सशक्त, सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Editor Editor
June 6, 2026
world environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.50.42 PM

सफलता की कहानी

Editor Editor
June 6, 2026
images 4 2

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
June 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार