Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bhupesh kumble
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की बड़ी पहल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 20, 2023 2 Mins Read
400 Views
0 Comments

राज्य शासन ने 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की दी स्वीकृति

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए 495 पद का किया गया सृजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हुए आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों सहित अन्य जगहों में कॉलेज की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2023-24 मुख्य मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वीकृत प्रति महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 495 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत नवीन महाविद्यालय के नाम

1. नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल, विकासखंड कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव,

2. नवीन शासकीय महाविद्यालय,  जेवरतला, विकासखंड डौंडीलोहरा, जिला बालोद,

3. नवीन शासकीय महाविद्यालय, चिल्हाटी, विकासखंड अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

4. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

5. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गरियाबंद

6. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

7. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

8. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

9. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ

10. नवीन शासकीय महाविद्यालय कुण्डा विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम

11. नवीन शासकीय महाविद्यालय केरा विकासखंड नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा

12. नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी, विकासखंड डोंगरगांव जिला राजनांदगांव

13. नवीन शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह रायपुर जिला रायपुर

14. नवीन शासकीय महाविद्यालय माना कैंप रायपुर जिला रायपुर

15. नवीन शासकीय महाविद्यालय अकलतरी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के नाम शामिल हैं।

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 495 पद

प्राचार्य के लिए 15, सहायक प्राध्यापक के लिए 180, ग्रंथपाल के लिए 15, क्रिड़ाधिकारी के लिए 15, सहायक ग्रेड-01 के लिए 15, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 75, सहायक ग्रेड-02 के लिए 15, सहायक ग्रेड-03 के लिए 15, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 75, भृत्य के लिए 30, बुक लिफ्टर के लिए 15, स्वच्छक के लिए 15 एवं चौकीदार के लिए 15 पदों का सृजन किया गया है।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newscm bhupesh baghelraipur newsstate newsswami aatmanand school

Share Article

Other Articles

cm yoga
Previous

छत्तीसगढ़ में 21 जून को समारोहपूर्वक होगा योग का आयोजन

bilaspur sambhag
Next

कोई मेरे लिए कुर्ता लाया, कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी, अतिथियों से मिले प्रेम से मैं अभिभूत

Next
bilaspur sambhag
June 20, 2023

कोई मेरे लिए कुर्ता लाया, कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी, अतिथियों से मिले प्रेम से मैं अभिभूत

Previous
June 20, 2023

छत्तीसगढ़ में 21 जून को समारोहपूर्वक होगा योग का आयोजन

cm yoga

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 14 at 8.34.41 PM 1

यूसीसी पर सामाजिक संगठनों ने रखे सुझाव, आदिवासी परंपराओं की सुरक्षा पर जोर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 8.57.21 PM

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, दवा-जांच की उपलब्धता पर सीएम साय का जोर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 9.04.55 PM

शिवरीनारायण में महानदी की महाआरती, मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 9.50.12 PM 1

शिवरीनारायण में 63 करोड़ से बनेगा महानदी पर पुल, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Editor Editor
October 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार