Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 12
खबर छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, संगवारी मतदान केन्द्रों में तैनात महिला कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित

Editor Editor
November 7, 2023 2 Mins Read
412 Views
0 Comments

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने वेसलियन स्कूल राजनांदगांव, सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव, घोरदा के मतदान केन्द्र तथा कंट्रोल रूम डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। साथ ही यह देखा की पीठासीन अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों में तैनात महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। पहली बार मतदान कराए रहे युवा मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सिंह द्वारा संगवारी मतदान केन्द्र डोंगरगढ़ के निरीक्षण के दौरान मतदान करने आई 75 वर्षीय बुजुर्ग मुन्नी बाई को व्हीलचेयर में बैठाकर मतदान केन्द्र तक लाया गया। उन्होंने लालबहादुर नगर के मतदान करने आई बुजुर्ग 76 वर्षीय ढेलाबाई देवांगन का मतदान केन्द्र में लाने के लिए सहयोग किया। इसी तरह 78 वर्षीय बुजुर्ग श्री ज्ञान साहू को व्हीलचेयर में बैठाकर मतदान केन्द्र तक लाया गया। कलेक्टर सिंह ने मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदान मित्रों के रूप में स्काउट-गाईड, एनसीसी के विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने छुरिया में बनाए गए युवा मतदान केन्द्र और संगवारी मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कौशल्या बाई को व्हीलचेयर में बैठाकर मतदान केन्द्र के भीतर लाने में सहयोग किया। पहली बार मतदान करने आई आमेरा कुरैशी ने कलेक्टर से मुलाकात कर खुशी जाहिर की।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 11
Previous

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Untitled 20 1
Next

विधानसभा निर्वाचन 2023 :प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान

Next
Untitled 20 1
November 8, 2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 :प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान

Previous
November 7, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Untitled 11

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

Screenshot 2026 06 05 204926 1

शहरी विकास योजनाओं की निगरानी होगी और सशक्त, सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Editor Editor
June 6, 2026
world environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.50.42 PM

सफलता की कहानी

Editor Editor
June 6, 2026
images 4 2

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
June 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार