Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
एक्सक्लूजिव

लगातार तीसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 1, 2025 2 Mins Read
175 Views
0 Comments

कमर्शियल गैस 51 रुपए सस्ती, उज्ज्वला योजना में 300 रुपए सब्सिडी जारी

तेल विपणन कंपनियों ने सितंबर महीने की शुरुआत में ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। नई दरों के मुताबिक अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 51 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू एलपीजी पर 300 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान भी जारी रखा है। इससे लाखों परिवारों को सीधी आर्थिक मदद मिल रही है।

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता

तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1,580 रुपए में मिलेगा। इससे पहले जुलाई में 58.50 रुपए और अगस्त में 33.50 रुपए की कटौती की गई थी। लगातार तीन महीनों से हो रही यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए राहत की बड़ी खबर है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सहारा

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू रसोई गैस पर 300 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। इसका सीधा फायदा उन गरीब परिवारों को मिलता है, जो उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेकर एलपीजी का उपयोग कर रहे हैं। यह सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय को बड़ी राहत मिली है। इन क्षेत्रों में गैस की खपत सबसे ज्यादा होती है। कीमतों में लगातार गिरावट से उनके खर्च में कमी आएगी और कारोबार सुचारू रूप से चलाने में आसानी होगी

घरेलू सिलेंडर की कीमत जस की तस, आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की दरें पहले जैसी ही बनी हुई हैं। फिलहाल राहत केवल उज्ज्वला योजना की सब्सिडी के रूप में मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की दरों पर निर्भर करती हैं। अगर वैश्विक स्तर पर दाम स्थिर रहते हैं, तो आने वाले महीनों में और राहत मिल सकती है। वहीं, उतार-चढ़ाव होने पर कीमतों में संशोधन जारी रहेगा।

1001692598

Tags:

state news

Share Article

Other Articles

Previous

रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य दंत सम्मेलन

Next

मुख्यमंत्री साय दिल्ली दौरे पर, गृह मंत्री से होगी अहम मुलाकात

Next
September 2, 2025

मुख्यमंत्री साय दिल्ली दौरे पर, गृह मंत्री से होगी अहम मुलाकात

Previous
September 1, 2025

रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य दंत सम्मेलन

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 12 at 8.47.30 PM

सुसासन तिहार म मिले आवेदन के गंभीरता अऊ संवेदनसीलता के संग करव निराकरण: प्रमुख सचिव श्री बोरा

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 8.58.10 PM

अनुसासित मेहनत, तप अऊ त्याग ले मिलथे सफलता: सोनमणि बोरा

Editor Editor
May 13, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार