Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
nav gurukul
खबर छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 7, 2025 2 Mins Read
275 Views
0 Comments
  • शत प्रतिशत नौकरी की गारंटी के साथ फ्री कोडिंग एवं बिजनेस एजुकेशन नवगुरुकुल में प्रवेश प्रारंभ

दंतेवाड़ा. शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने एक और प्रभावशाली पहल की है। स्थानीय युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने नवगुरुकुल संस्था के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025,26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है, जिसमें छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नवगुरुकुल का यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रशिक्षण की अवधि 18 से 24 महीने की होगी, जिसमें छात्रों को निःशुल्क हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पाठ्यक्रम को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि प्रतिभागी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आत्मविश्वास के साथ रोजगार की दुनिया में प्रवेश कर सकें।

उल्लेखनीय है कि अब तक दंतेवाड़ा जिले के 100 से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं, जिनमें से 52 से अधिक छात्र देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक चयनित हो चुके हैं। इन छात्रों को 12,000 से 25,000 रुपये मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है, जिसमें औसत वेतन 15,000 से 20,000 रुपये के बीच है। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में भाषा को कोई बाधा नहीं माना जाता केवल मौलिक अंग्रेजी ज्ञान पर्याप्त है। कार्यक्रम सभी जेंडर के लिए खुला है, हालांकि महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।

मौजूदा सत्र हेतु नवगुरुकुल में प्रवेश परीक्षा हेतु तिथियां जारी

इस सत्र हेतु नवगुरुकुल में प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियां जारी कर दी गई है। इस क्रम में विकासखंड, गीदम में 9 जून को (परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बारसूर,) विकासखंड, कुआकोंडा में 10 जून को (परीक्षा केंद्र पोटा केबिन स्कूल पालनार,) विकासखंड, कटेकल्याण में 12 जून को (परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कटेकल्याण,) विकासखंड, दंतेवाड़ा में 13 जून को (परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बचेली) प्रवेष परीक्षा होगी।

नवगुरुकुल में प्रवेश हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। (अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है)। इसके अलावा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित सभी प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण एवं सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए कॉल या व्हाट्सएप नंबर 8103248471,6265158142 संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन लिंक https://admissions-navgurukul-org/partnerLanding/dantewada पर देखा जा सकता है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

padbhar grahan
Previous

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

amit shah police samman 01
Next

नक्सल अभियान के नायकों को गृहमंत्री अमित शाह ने दिया सम्मान, कहा बहादुर जवानों से भी मिलने को उत्सुक – देखें पूरी तस्वीरें..

Next
amit shah police samman 01
June 7, 2025

नक्सल अभियान के नायकों को गृहमंत्री अमित शाह ने दिया सम्मान, कहा बहादुर जवानों से भी मिलने को उत्सुक – देखें पूरी तस्वीरें..

Previous
June 7, 2025

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

padbhar grahan

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 14 at 8.34.41 PM 1

यूसीसी पर सामाजिक संगठनों ने रखे सुझाव, आदिवासी परंपराओं की सुरक्षा पर जोर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 8.57.21 PM

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, दवा-जांच की उपलब्धता पर सीएम साय का जोर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 9.04.55 PM

शिवरीनारायण में महानदी की महाआरती, मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 9.50.12 PM 1

शिवरीनारायण में 63 करोड़ से बनेगा महानदी पर पुल, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Editor Editor
October 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार