Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1 12
खबर छत्तीसगढ़

किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ उठाया किसान देवकुमार ने : सक्ती धान उपार्जन केंद्र में देव कुमार ने 64.40 क्विंटल धान का किया विक्रय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 13, 2026 2 Mins Read
107 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर 2025 से राज्य के सभी  जिले  में सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र सक्ती में ग्राम गड़गोड़ी निवासी किसान श्री देवकुमार ने 64.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ उठाया।

किसान श्री देवकुमार के पास लगभग 7.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल हैं। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान की सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की समुचित व्यवस्था होने के कारण धान उतारने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरी खरीदी प्रक्रिया तेज़, सरल एवं सुचारु रही।

श्री देवकुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे उन्हें अपनी आगामी कृषि योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिल रही है।

उन्होंने सरकार के धान खरीदा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। टोकन व्यवस्था के कारण खरीदी केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा किसानों को निर्धारित समय पर अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है।

किसान श्री देवकुमार ने किसानों के हित में लागू की गई इन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त एवं मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Tags:

#raipurcgcgnChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

0 13
Previous

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद, व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

0 10
Next

बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

Next
0 10
January 13, 2026

बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

Previous
January 13, 2026

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद, व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

0 13

Related Posts

Screenshot 2026 09 19 220420

डिजिटल क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार