Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 18
खबर छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली प्रभार जिलों की समीक्षा बैठक: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; जनभागीदारी और शिविरों पर जोर

Editor Editor
September 9, 2026 2 Mins Read
14 Views
0 Comments

रायपुर: वित्त एवं रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और विभागीय नोडल अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने अभियान को ग्राम, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में तय की गई मुख्य गतिविधियां एवं योजना:


1. आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर)

  • अभियान का शुभारंभ शाम को हर घर में दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
  • यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल के प्रति आभार और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प का प्रतीक होगा।

2. 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत (17 सितंबर – 7 अक्टूबर)

  • शासकीय व निजी स्कूलों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

3. नमो सेवा गाथा व नुक्कड़ नाटक

  • 17 सितंबर से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
  • 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन होगा, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए बदलाव की कहानियां दिखाई जाएंगी।

4. आंगन का उत्सव (25 सितंबर – 7 अक्टूबर)

  • आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण, टीकाकरण और मातृ सहायता पर संवाद आयोजित होगा।
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा लाभार्थी महिलाएं अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी।

5. सेवा सेतु अभियान – ‘सरकार आपके द्वार’

  • विधानसभा और विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
  • शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

6. अन्य प्रमुख गतिविधियां

  • कहानी बदलाव की: योजनाओं के सफल हितग्राहियों का डिजिटल डेटा बैंक तैयार होगा।
  • सेवा ज्योति यात्रा (7 अक्टूबर): गांव, जिला और राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्राएं निकलेंगी।
  • सेवा मेरा योगदान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नागरिक एवं संस्थाएं नदी-घाट स्वच्छता और अन्य सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ेंगे।
  • अन्य आयोजन: ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ का आयोजन भी किया जाएगा।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 09 at 5.04.31 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में पहली बार नगर एवं ग्राम निवेश विभाग में एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Image 2026 09 10 at 3.30.44 PM
Next

धमतरी के शशिकांत को मिली जीवन की नई उम्मीद

Next
WhatsApp Image 2026 09 10 at 3.30.44 PM
September 10, 2026

धमतरी के शशिकांत को मिली जीवन की नई उम्मीद

Previous
September 9, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार नगर एवं ग्राम निवेश विभाग में एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Image 2026 09 09 at 5.04.31 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार