Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 33
जोहार छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना का भव्य एयर-शो, सारंग टीम के करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Editor Editor
November 2, 2026 3 Mins Read
29 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में भारतीय वायु सेना की ओर से भव्य एयर-शो का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने भारतीय वायु सेना के अद्भुत शौर्य, साहस और हवाई कौशल का रोमांचकारी प्रदर्शन देखा। एयर-शो में विश्वप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच हेलीकॉप्टरों की आकर्षक फॉर्मेशन, रोमांचकारी हवाई करतबों और आसमान में तिरंगे की मनमोहक छटा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने वायु सेना के जवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंग टीम का यह प्रदर्शन प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। जवानों ने जिस साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और सटीक समन्वय के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, वह विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल हवाई करतबों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना के कठिन प्रशिक्षण, समर्पण, उत्कृष्ट क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना का परिचायक है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सारंग टीम को अनुशासन, आपसी विश्वास और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

एयर-शो की शुरुआत भारतीय वायु सेना की आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के रोमांचकारी प्रदर्शन से हुई। टीम के जवानों ने आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के माध्यम से निर्धारित स्थान पर सटीक लैंडिंग की। इसके बाद गरुड़ कमांडोज ने अपने साहस और विशेष ऑपरेशन की दक्षता का प्रदर्शन किया। कमांडोज ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट लैंडिंग के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग का प्रदर्शन किया। हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर जवानों ने रेस्क्यू और कॉम्बैट ऑपरेशन की झलक दिखाई। उनकी त्वरित कार्रवाई, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में मिशन पूरा करने की क्षमता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की प्रस्तुति रही। टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने आसमान में एक से बढ़कर एक आकर्षक फॉर्मेशन और हैरतअंगेज करतब दिखाए। हेलीकॉप्टरों के बीच बेहद नजदीक से किए गए रोमांचकारी क्रॉसओवर ने दर्शकों की सांसें थाम दीं। कभी पांचों हेलीकॉप्टर एक साथ आकर्षक संरचना में उड़ान भरते नजर आए, तो कभी अलग-अलग दिशाओं में उड़ान के बाद दोबारा सटीक फॉर्मेशन में आ गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने कॉकपिट से ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का उद्घोष कर प्रदेशवासियों का अभिवादन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

एयर-शो के अंतिम चरण में सारंग टीम ने ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच आसमान में तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन प्रस्तुत की। हेलीकॉप्टरों के शानदार तालमेल और तिरंगे के रंगों की आकर्षक छटा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना की सारंग टीम दुनिया की एकमात्र पांच हेलीकॉप्टरों वाली एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम है। यह टीम जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, रूस और मिस्र सहित कई देशों में 1500 से अधिक हवाई प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ा चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित इस भव्य एयर-शो ने प्रदेशवासियों के लिए यादगार पल सृजित किए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम, गरुड़ कमांडोज और सारंग टीम की प्रस्तुतियों ने स्थापना दिवस के उत्सव को और भव्य बना दिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित सांसद, विधायक, निगम-मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Tags:

Air ShowAkashganga Skydiving TeamChhattisgarhChhattisgarh Foundation Daychhattisgarh newsDefence NewsGarud CommandosIndian Air ForceIndian Air Force Shownava raipurraipur newsramen dekaSarang TeamVande Mataram

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 01 at 11.25.56 PM
Previous

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

WhatsApp Image 2026 11 02 at 6.06.03 PM
Next

राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा

Next
WhatsApp Image 2026 11 02 at 6.06.03 PM
November 2, 2026

राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा

Previous
November 2, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

WhatsApp Image 2026 11 01 at 11.25.56 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार