रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चुनावी सभा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाह आज 12 बजे के आसपास रायपुर पहुंचेंगे और फिर राजनांदगांव के लिए रवाना हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाज शाह का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इसके बाद 12.20 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव पहुंचेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले से ही राजनांदगांव में हैं। रमन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वे चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल कि गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का ही होता है। हम मजबूती से लड़ेंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है।
No Comment! Be the first one.