Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1793882899 4feda30775d8ed4f3238
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Editor Editor
November 5, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

बोनस से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने वितरित की बोनस राशि; फसल विविधीकरण पर भी दिया जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों को अब उनकी उपज का 425 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी मूल्य मिलेगा। राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ किसानों को बोनस का लाभ भी दिया है। गुरुवार को सूरजपुर जिले के माँ महामाया शक्कर कारखाना केरता में आयोजित आभार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को बोनस राशि वितरित की। खरीदी मूल्य बढ़ाने के फैसले पर किसानों ने सरकार के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसानों का परिश्रम ही देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल में गन्ना उत्पादक किसानों को उचित मूल्य दिलाने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माँ महामाया शक्कर कारखाने की स्थापना की गई थी। अब कारखाने के विस्तार और वैल्यू एडिशन के जरिए इसकी आर्थिक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

मंत्री ने किसानों से धान के साथ दलहन और तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि धान के स्थान पर निर्धारित वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रावधानों के अनुसार 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।

नेताम ने आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर जोर देते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीक और कृषि विशेषज्ञों की सलाह से कम पानी और संतुलित उर्वरक के उपयोग में भी बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है। उन्होंने रासायनिक कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान का उल्लेख करते हुए किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने गन्ने का खरीदी मूल्य बढ़ाने के फैसले के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। वहीं कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि रिवॉल्विंग फंड की घोषणा से गन्ना किसानों में उत्साह है। कारखाने की रिकवरी दर बढ़ाने और गन्ने की खेती का रकबा विस्तार करने के लिए आगामी कार्ययोजना के तहत विशेष प्रयास किए जाएंगे। इससे कारखाने की उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

कृषक चौपाल में किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कृषि मंत्री ने उनकी बातों को सुनते हुए कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, एसडीएम रमेश मोर, कृषि अधिकारी सम्पदा पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गन्ना उत्पादक किसान उपस्थित रहे।

Tags:

Agriculture MinisterChhattisgarh FarmersFarmers BonusSugar MillSugarcane PriceSurajpur News

Share Article

Other Articles

photo collage.png 2
Previous

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23
Next

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Next
1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23
November 5, 2026

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Previous
November 5, 2026

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

photo collage.png 2

Related Posts

1793870448 0f10633d7489bc15ba25

सोलर दीदियों की पहल से जगमगाया नारागांव, प्रदेश का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव बना

Editor Editor
November 5, 2026
1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Editor Editor
November 5, 2026
photo collage.png 2

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Editor Editor
November 5, 2026
WhatsApp Image 2026 11 05 at 8.23.29 PM

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा शासकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Editor Editor
November 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार