Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 2
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Editor Editor
November 5, 2026 2 Mins Read
22 Views
0 Comments

सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा 1,206 पद, 10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। भर्ती में तृतीय श्रेणी के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पद शामिल हैं।

इस भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के सर्वाधिक 1,206 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279, शीघ्रलेखक हिंदी के 30, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34, स्टेनो टाइपिस्ट के 23 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इसी तरह शीघ्रलेखक द्विभाषी के 13, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक अंग्रेजी के 3 पद शामिल हैं।

27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर तक शाम 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर नियमानुसार परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।

भर्ती से संबंधित पदों की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags:

Assistant Grade 3CG Job AlertCGSSB VacancyChhattisgarh JobsGovernment Recruitmentraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 05 at 8.23.29 PM
Previous

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा शासकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

1793882899 4feda30775d8ed4f3238
Next

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Next
1793882899 4feda30775d8ed4f3238
November 5, 2026

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Previous
November 5, 2026

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा शासकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

WhatsApp Image 2026 11 05 at 8.23.29 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 29 at 4.06.36 PM

सरगुजा में खुलेंगी फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.38.44 PM

स्वामी विशोकानंद भारती के ब्रह्मलीन होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया शोक

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Editor Editor
November 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार