Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.05.37 PM
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 127 संकटग्रस्त पौध प्रजातियों के संरक्षण की पहल

Editor Editor
October 1, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

रायपुर,छत्तीसगढ़ में दुर्लभ और संकटग्रस्त पौध प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रदेश में पाई जाने वाली 127 संकटग्रस्त पौध प्रजातियों की पहचान कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

कार्यशाला में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण की निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर पौध प्रजातियों की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों ने प्राप्त आंकड़ों और प्रमाणों के आधार पर प्रजातियों को दुर्लभ, संकटग्रस्त और खतरे में श्रेणियों में सूचीबद्ध किया। अब इन 127 प्रजातियों को अधिसूचित करने और इनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

राज्य जैव विविधता बोर्ड ने स्थानीय विशेषज्ञों की मदद से पहले छत्तीसगढ़ में लगभग 3,035 पौध प्रजातियों की सूची तैयार की थी। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों, पारंपरिक वैद्यों, विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौध प्रजातियों और उनकी वर्तमान स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यशाला में पौधों की पहचान और उनके वैज्ञानिक मूल्यांकन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने तकनीकी आंकड़ों के साथ स्थानीय और पारंपरिक ज्ञान को शामिल करते हुए संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने जैव विविधता संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे, राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव अमिताभ बाजपेयी, एसएफआरटीआई के निदेशक कौशलेन्द्र कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Tags:

BiodiversityBiodiversity BoardChhattisgarhEndangered Plant SpeciesForest DepartmentPlant Conservation

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.04.03 PM
Previous

जशपुर में युवाओं को जैव विविधता संरक्षण का प्रशिक्षण

दूध नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज 1 1 1000x600 1
Next

2 अक्टूबर की ग्राम सभा में गांव खुद तय करेंगे विकास की प्राथमिकताएं

Next
दूध नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज 1 1 1000x600 1
October 1, 2026

2 अक्टूबर की ग्राम सभा में गांव खुद तय करेंगे विकास की प्राथमिकताएं

Previous
October 1, 2026

जशपुर में युवाओं को जैव विविधता संरक्षण का प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.04.03 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार