Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 01 at 4.56.04 PM
खबर छत्तीसगढ़

वरिष्ठजनों के लिए सियान आशीष सेवा और श्रम सम्मान की शुरुआत

Editor Editor
October 1, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

रायपुर,अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ‘सियान सेवा महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम में वरिष्ठजनों से संवाद किया। इस दौरान 4 हजार से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में ‘सियान आशीष सेवा’ के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,810 वरिष्ठजनों को देशभर में निशुल्क यात्रा के लिए बस पास वितरित किए गए। इसके साथ ही जरूरतमंद वरिष्ठजनों को 2 हजार छड़ियां, 1 हजार श्रवण यंत्र और 20 ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गईं। मंत्री ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की ताकत है और उनकी गरिमा बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रदेश के 15,90,080 वरिष्ठजन लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 2,55,845 वरिष्ठजनों को आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार वरिष्ठजनों के लिए पेंशन के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवागमन, देखभाल और सामाजिक सहभागिता पर भी ध्यान दे रही है।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर जिला प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा’ और ‘प्रोजेक्ट सियान श्रम सम्मान’ की शुरुआत की। सियान आशीष सेवा के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को देशभर में यात्रा के लिए निशुल्क बस पास उपलब्ध कराने की पहल की गई है। वहीं सियान श्रम सम्मान के तहत पात्र वरिष्ठ निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में 60 वरिष्ठ श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मंत्री ने वरिष्ठजनों के लिए संचालित सियान हेल्पलाइन 155326 की जानकारी देते हुए कहा कि जरूरत के समय वरिष्ठजनों को सहायता और भरोसा मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां वरिष्ठजन सुरक्षित, स्वस्थ, सक्रिय और सम्मान के साथ जीवन जी सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों की मौजूदगी रही।

Tags:

International Day of Older PersonsSenior CitizensSiyan Ashish SevaSiyan Seva MahakumbhSiyan Shram Samman

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 01 at 4.35.08 PM
Previous

छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक स्थलों पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.03.59 PM
Next

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 2.42 करोड़ की सहायता जारी

Next
WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.03.59 PM
October 1, 2026

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 2.42 करोड़ की सहायता जारी

Previous
October 1, 2026

छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक स्थलों पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

WhatsApp Image 2026 10 01 at 4.35.08 PM

Related Posts

1792943761 330c82f2f4bba264069f 1

बारिश थमते ही धमतरी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Editor Editor
October 25, 2026
1792943569 4b8b189cf4a028f75924 1

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी रोमांच, बैडमिंटन में दुर्ग का दबदबा

Editor Editor
October 25, 2026
1792944133 2912fcabb79ce2b07acc

कलेक्टर रेना जमील ने किया माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल का अवलोकन, संरक्षण पर जोर

Editor Editor
October 25, 2026
1792913240 5cfa799ef453d57fd115 1

लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के पोषण पर दिया जोर

Editor Editor
October 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार