Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787572595 5f9102b66e46f4bfa7c0 1
नवा छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

Editor Editor
August 29, 2026 3 Mins Read
20 Views
0 Comments

महतारी वंदन योजना : हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव लाई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रूपए सीधे बैंक खाते में मिलती हैं। यह आर्थिक मदद माताओं और बहनों को परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बना रही है।

    नारायणपुर जिले के 27 हजार 272 पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है। नारायणपुर जिले के सुदूर और ग्रामीण अंचलों तक इस योजना का सीधा लाभ पहुँच रहा है, जहाँ 27 हजार 272 पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय संबल प्रदान कर रही है, बल्कि परिवार और समाज में उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सम्मान को भी बढ़ा रही है।

नारायणपुर में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन

    नारायणपुर जिला अपने भौगोलिक विस्तार और 419 गांवों तथा 2 विकासखंडों के साथ मुख्य रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आच्छादित है। ऐसे में प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की निश्चित राशि इन परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनी है।

    इस योजना के तहत प्रथम चरण में जिले की 26 हजार 710 पात्र महिलाओं को निरंतर लाभ मिल रहा है। इस तरह द्वितीय चरण में नियद नेल्लानार के तहत सुदूर क्षेत्र के अंतर्गत 562 अतिरिक्त हितग्राहियों को योजना में जोड़ा गया है। जिले की कुल 27 हजार 272 महिलाएं सशक्त हो रही हैं। योजना की शुरुआत से अब तक 30 किस्तों के माध्यम से कुल 74 करोड़ 66 लाख 42 हजार 300 रुपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे जमा की जा चुकी है।

घरेलू जरूरतों से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक सहारा

    इस आर्थिक सहायता ने महिलाओं की वित्तीय निर्भरता को खत्म किया है। महिलाएं इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से बेहतर राशन, भोजन और आवश्यक दवाइयों की खरीदारी कर परिवार का पोषण व स्वास्थ्य का देखभाल कर रही है। बच्चों की स्कूल फीस, अध्ययन सामग्री और कपड़ों की व्यवस्था करने में आसानी हो रही है। छोटे-छोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने के बाद भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचत की जा रही है। इसके साथ ही रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों और अवसरों पर समय पर मिलने वाली यह राशि महिलाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास को दोगुना कर देती है।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति

    महतारी वंदन योजना का प्रभाव केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक असर ग्रामीण बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। महिलाओं के पास अतिरिक्त खर्च करने योग्य राशि आने से स्थानीय हाट-बाजारों, छोटी दुकानों और व्यापारियों का कारोबार बढ़ा है। इससे गांव और कस्बों की अर्थव्यवस्था में तरलता बनी हुई है और स्थानीय व्यापार को बल मिल रहा है।

सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मसम्मान में वृद्धि

    आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद नारायणपुर की महिलाएं अब परिवार के आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। योजना के माध्यम से मिला यह भाई का प्यार और बहनों का सम्मान् राज्य में महिलाओं के सामाजिक स्तर को ऊँचा उठाने का कार्य कर रहा है। महतारी वंदन योजना नारायणपुर जिले की हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1787573332 4e5f16e59b85e0f35d1f
Previous

धुएँ से मुक्ति, स्वच्छ रसोई का उपहार—विष्णु भैया संग सशक्त नारी, खुशहाल परिवार

1787471868 e4202464f43dc95e9ab3
Next

तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

Next
1787471868 e4202464f43dc95e9ab3
August 29, 2026

तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

Previous
August 29, 2026

धुएँ से मुक्ति, स्वच्छ रसोई का उपहार—विष्णु भैया संग सशक्त नारी, खुशहाल परिवार

1787573332 4e5f16e59b85e0f35d1f

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार