Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 27 at 5.45.05 PM
खबर छत्तीसगढ़

रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर दी बधाई

Editor Editor
September 27, 2026 One Min Read
10 Views
0 Comments

रायपुर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर समुदाय के सदस्यों को बधाई दी।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामनामी समुदाय छत्तीसगढ़ की विशिष्ट लोक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान केवल फिल्म की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और रामनामी समाज की जीवंत विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान भी है।

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति अपनी विविधता और जनजीवन से गहरे जुड़ाव के लिए जानी जाती है। लोक परंपराओं, लोक कलाओं और विभिन्न समुदायों की विशिष्ट जीवनशैली ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाया है। रामनामी समाज की परंपराएं भी इसी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है।

मुलाकात के दौरान मंत्री ने रामनामी समुदाय के सदस्यों से उनकी परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज की विशिष्ट पहचान से जुड़े विषयों पर चर्चा की। समुदाय के प्रतिनिधियों ने डॉक्यूमेंट्री को मिले राष्ट्रीय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री के प्रति आभार जताया।

Tags:

: ChhattisgarhBest DocumentaryNational Film AwardsRaipurrajesh agrawalRam-Nami DocumentaryramnamiRamnami Community

Share Article

Other Articles

photo collage.png 9 1
Previous

नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन की मानवीय पहल, फंसे यात्रियों को कराया भोजन

WhatsApp Image 2026 09 27 at 5.47.13 PM
Next

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान

Next
WhatsApp Image 2026 09 27 at 5.47.13 PM
September 27, 2026

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान

Previous
September 27, 2026

नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन की मानवीय पहल, फंसे यात्रियों को कराया भोजन

photo collage.png 9 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार