Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 20
खबर छत्तीसगढ़

मेरी कहानी मेरी जुबानी :मरीज राधेराम और सरोज को टीबी से मिली मुक्ति

Editor Editor
December 21, 2023 2 Mins Read
358 Views
0 Comments

कांकेर। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जिले के नरहरपुर विकासखंड के गांव धनोरा में बुधवार 20 दिसम्बर को मोबाइल वैन पहुंची जहां पर शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ’मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी’ के तहत ग्राम- धनोरा के ग्रामीण श्री राधेराम नेताम ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उन्हें कुछ माह पहले दो से तीन हफ्तों तक खांसी की शिकायत थी। फिर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी में खांसी का इलाज कराने के लिए पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि उन्हें टीबी की बीमारी है। श्री नेताम ने बताया कि यह जानकर वह काफी भयभीत हो गए थे, फिर चिकित्सक ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि यह बीमारी लाइलाज नहीं है और नियमित दवाई के सेवन से वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। इस तरह छह महीने तक डॉट्स सहित कुछ अन्य दवाइयां लीं, आज वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखंड के गांव संबलपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में सुश्री सरोज प्रजापति ने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कई दिनों से खांसी होने के बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई, जहां उन्हें टीबी रोग से ग्रसित होने के बारे में पता चला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर के चिकित्सक की सलाह पर वह छह माह तक नियमित रूप से दवाइयां लीं, जिसके बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई। इस तरह राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राधेराम और सुश्री सरोज की बीमारी का प्रभावी इलाज भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुआ। दोनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता और मुफ्त इलाज की सुविधा के आभार व्यक्त किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 19
Previous

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Untitled 21
Next

CG में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Next
Untitled 21
December 22, 2023

CG में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Previous
December 21, 2023

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Untitled 19

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार