Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
rajwade
जोहार छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

Editor Editor
June 28, 2026 2 Mins Read
54 Views
0 Comments

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर
 
 रायपुर ,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित छात्र-छात्राओं के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले के रूप में नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है और अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण भाव से अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मजबूत संकल्प और सतत प्रयास आवश्यक हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों और उतार-चढ़ावों के बावजूद निराश हुए बिना आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। मंत्री राजवाड़े ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को जाना और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने वाले युवा ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि माओवाद से मुक्ति पूरे बस्तर अंचल और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित अभियानों के परिणामस्वरूप बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और आजीविका के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जिससे नारायणपुर सहित पूरा बस्तर संभाग विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग, रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्राचार्य भवन्तकानंद, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

laxi
Previous

’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े’

‘रानीदाह‘
Next

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

Next
‘रानीदाह‘
June 28, 2026

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

Previous
June 28, 2026

’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े’

laxi

Related Posts

1793870448 0f10633d7489bc15ba25

सोलर दीदियों की पहल से जगमगाया नारागांव, प्रदेश का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव बना

Editor Editor
November 5, 2026
1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Editor Editor
November 5, 2026
1793882899 4feda30775d8ed4f3238

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Editor Editor
November 5, 2026
photo collage.png 2

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Editor Editor
November 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार