पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। हमारी सरकार बने हुए एक महीने हुए हैं और हम हर दिन मोदी जी की गारंटी पूरा करने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। हमने 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए आवास की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट में दी। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से अधिक किसानों […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गांव बगिया में लोगों से की भेंट-मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने बगिया निवास में आमजनों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बगिया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से भेंटकर उनकी बातें भी सुनी। बड़ी संख्या में निवास पहुंचे आमजनों से साय से बारी-बारी भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं से अवगत भी […]
बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
रायपुर। मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पतंग उड़ाकर ‘पतंग उत्सव‘ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ मंे शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। खरमास के बाद आज […]
तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए […]
मुख्यमंत्री ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित, रघुनाथ नगर में महाविद्यालय की घोषणा, डीपाडीह कला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी
रायपुर। तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी […]
देश की आजादी में लोधी समाज का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान नगर पंचायत पथरिया में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री […]
सिम्स के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को मौत के मुंह से निकाला
बिलासपुर। सिम्स के डॉक्टरों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई 6 वर्षीय बच्ची का सफल उपचार किया गया। दुर्घटना के कारण बच्ची को गंभीर चोट लगी थी। श्वास लेने में दिक्कत सहित कई परेशानियां आ रही थी। उसके बचने की संभावना भी बहुत मुश्किल बताई जा रही थी। सिम्स के उप अधीक्षक […]
हितेश बघेल होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी, सूरज कुमार साहू मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव पदस्थ, आकाश गुप्ता बने निज सचिव
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओएसडी एवं निज सहायक सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव की नियुक्ति का आदेश आज जारी किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग महानदी मंत्रालय भवन से जारी आदेश के तहत बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर में ही पदस्थ […]
राज्य के 5 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानित, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ […]