Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 24 1
जोहार छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बुनकरों और महिला समूहों को 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान

Editor Editor
November 5, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

302 बुनकर समितियों और 128 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला पारिश्रमिक, सीधे बैंक खातों में पहुंची राशि

रायपुर, दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और सिलाई कार्य से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने उनके मेहनताने के रूप में कुल 9 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की है। इससे त्योहार के मौके पर हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर यह भुगतान किया गया है। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को उनके परिश्रम का समय पर भुगतान करना सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय हुनर को रोजगार से जोड़कर महिलाओं और बुनकरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना के अनुरूप बुनाई और गणवेश सिलाई के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार का दायरा बढ़ाकर उनकी आय में वृद्धि करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के अनुसार, अक्टूबर 2026 में प्रदेश के 26 जिलों की 302 बुनकर सहकारी समितियों को 7 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा 3 नवंबर को 49 बुनकर सहकारी समितियों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये और 128 महिला स्व-सहायता समूहों को 31 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई।

चालू वित्तीय वर्ष में 76.13 करोड़ रुपये का भुगतान

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 नवंबर तक राज्य हाथकरघा संघ द्वारा कुल 76 करोड़ 13 लाख 54 हजार रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। इसमें 345 बुनकर सहकारी समितियों को बुनाई पारिश्रमिक के रूप में 54 करोड़ 87 लाख रुपये और 2005 महिला स्व-सहायता समूहों को सिलाई कार्य के लिए 21 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान शामिल है।

बुनकर परिवारों को आर्थिक सहायता, महिलाओं को स्वरोजगार

बुनकरों के कल्याण के लिए भी विभाग की ओर से सहायता दी गई है। आकस्मिक मृत्यु होने पर 29 आश्रित परिवारों को 5 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं, हाथकरघा क्षेत्र के 11 पुरस्कृत हितग्राहियों को 3 लाख 74 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

इसके अलावा सुकमा, बस्तर, कोरबा और जशपुर जिले की 30 पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का विशेष प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। राज्य हाथकरघा संघ के अनुपयोगी और कटपीस कपड़ों से खिलौने, बैग और वाटर बैग जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करवाए जाएंगे। महिलाओं को घर पर ही निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे नियमित रूप से काम कर आय अर्जित कर सकें।

Tags:

chhattisgarh newsDiwali GiftHandloom WeaversRural EmploymentSelf Help GroupsWomen empowerment

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.57.15 PM
Previous

विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

WhatsApp Image 2026 11 05 at 2.45.59 PM
Next

डीएमएफ की राशि से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : राज्यपाल

Next
WhatsApp Image 2026 11 05 at 2.45.59 PM
November 5, 2026

डीएमएफ की राशि से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : राज्यपाल

Previous
November 5, 2026

विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.57.15 PM

Related Posts

images 27 1

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने युवा शक्ति ने भरी हुंकार

Editor Editor
November 6, 2026
images 26 1

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सुनिश्चित करेंरू कलेक्टर

Editor Editor
November 6, 2026
gbvcbfc

अब मोबाइल एप से मिलेगा खाद, टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

Editor Editor
November 6, 2026
WhatsApp Image 2026 11 06 at 9.31.32 PM

कैशलेस इलाज की सुविधा से कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत, फेडरेशन ने CM साय का जताया आभार

Editor Editor
November 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार