Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
खबर छत्तीसगढ़

प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कृषि विभाग के सभी कार्यालयों, संस्थानों और भवन परिसरों में होगी शंखध्वनि और घंटानाद, मनाया जाएगा दीपोत्सव

Editor Editor
January 20, 2024 2 Mins Read
276 Views
0 Comments

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में विभाग के सभी कार्यालयों, संस्थानों, भवन परिसरों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। सभी कार्यालयों और भवनों में संध्या बेला दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर स्थित कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालक कृषि उद्यानिकी समेती छत्तीसगढ़ प्रबंधक संचालक राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेन्सी, कुल सचिव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भूतल के गर्भग्रह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पत्र में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले 21 जनवरी को विभाग के कार्यालयों, संस्थानों और भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

22 जनवरी के दिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य विभाग के कार्यालयों में टेलीविजन/एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाये जाने को की व्यवस्था सुनिश्चत करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद, आरती, प्रसाद वितरण किया जाए और सायंकाल के बाद दीप प्रज्जवलित कर रोशनी, आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव की जाए।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 62 1
Previous

जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थी करेंगे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा (इसरो) का एक्सपोजर विजिट

Untitled 22 1
Next

अगले तीन वर्षों के भीतर इन क्षेत्रों को माओवादी खतरे से मुक्त करना होगा : अमित शाह

Next
Untitled 22 1
January 22, 2024

अगले तीन वर्षों के भीतर इन क्षेत्रों को माओवादी खतरे से मुक्त करना होगा : अमित शाह

Previous
January 20, 2024

जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थी करेंगे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा (इसरो) का एक्सपोजर विजिट

Untitled 62 1

Related Posts

1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026
1775663378 2d3e772426fa92bc420d

कृषि महाविद्यालय, रायपुर म उज़्बेकिस्तान यात्रा म आधारित

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार