Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.19.06 PM
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन, बलौदाबाजार में खुलेगा डाइट

Editor Editor
October 6, 2026 2 Mins Read
35 Views
0 Comments

बलौदाबाजार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। पांचों शैक्षणिक संभागों के खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ध्वज अवरोहण कर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की और विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बलौदाबाजार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) खोलने की घोषणा भी की। इस घोषणा से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गजेंद्र यादव ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से निराश न होकर अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए गए कुराश खेल की प्रतियोगिता भी बलौदाबाजार में आयोजित की गई।

रग्बी के 14 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बस्तर दूसरे और दुर्ग तीसरे स्थान पर रहा। नेटबॉल के 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में भी रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा।

कुराश के 14 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग प्रथम, सरगुजा द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा। बालिका वर्ग में रायपुर ने पहला, बिलासपुर ने दूसरा और दुर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय तथा बालिका वर्ग में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा।

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, एसपी आनंद यादव, राकेश ध्रुव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:

#raipurBalodabazar NewscgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIRaipur Divisionraipur newsSchool EducationSchool Sportssports newsState Level School Sportsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.26.39 PM
Previous

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे अधिकारी

WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.25.37 PM 1
Next

बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Next
WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.25.37 PM 1
October 6, 2026

बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Previous
October 6, 2026

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे अधिकारी

WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.26.39 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार