Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.16.14 PM
जोहार छत्तीसगढ़

‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष

Editor Editor
September 23, 2026 One Min Read
45 Views
0 Comments

रायपुर, रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक पहचान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने हर्ष जताया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति सहित निर्माता और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

उन्होंने कहा कि रामनामी समुदाय की परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता का विशिष्ट उदाहरण है। फिल्म ने इस अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को प्रभावी और संवेदनशील सिनेमाई प्रस्तुति के माध्यम से देश के व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है।

संस्कृति मंत्री ने फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों, निर्माता और फिल्म से जुड़े सभी सहयोगियों की मेहनत का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की फिल्मों के लिए घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘राम-नामी’ को हिंदी भाषा की सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के रूप में चुना गया है। फिल्म के निर्माता बीबीपी स्टूडियो वर्चुअल भारत प्राइवेट लिमिटेड और निर्देशक भरतबाला गणपति हैं।

Tags:

Bharatbala GanapathyChhattisgarhChhattisgarh CultureCultural HeritageDocumentary Filmfolk cultureIndian CinemaNational Film Awards 2026Raipurraipur newsrajesh agrawalRamnami CommunityRamnami Film

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 23 at 1.02.11 PM
Previous

करमा पूजा में शामिल हुईं लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति और लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.18.22 PM
Next

CTTA प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

Next
WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.18.22 PM
September 23, 2026

CTTA प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

Previous
September 23, 2026

करमा पूजा में शामिल हुईं लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति और लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Image 2026 09 23 at 1.02.11 PM

Related Posts

1795189694 dc7b1c19f4baae6df80c

धान खरीदी और आदान सहायता से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, अर्जुन राम राजवाड़े ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Editor Editor
November 20, 2026
1795183909 f689e4e53c3b8daebd30 1

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Editor Editor
November 20, 2026
1795190453 64421e47b8fd8a6e25a1 1

बड़े सपने देखें, लक्ष्य तय करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
November 20, 2026
WhatsApp Image 2026 11 20 at 8.52.42 PM

भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की नई पहचान, लोक संस्कृति और विकास की झलक ने मोहा सबका मन

Editor Editor
November 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार