Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 13
जोहार छत्तीसगढ़

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का लाभ

Editor Editor
October 26, 2026 2 Mins Read
26 Views
0 Comments

रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी आने से किसी हितग्राही को राशन से वंचित नहीं माना जा सकता। इसके लिए नियमानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था की गई है। यदि किसी हितग्राही का फिंगरप्रिंट राशन दुकान में लगी बायोमेट्रिक मशीन से मैच नहीं होता है, तो नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा मिल सकती है।

खाद्य विभाग के अनुसार, विशेष रूप से बुजुर्गों और ऐसे हितग्राहियों को इस व्यवस्था से राहत मिल सकती है, जिन्हें उंगलियों के निशान का मिलान कराने में कठिनाई होती है। ऐसे मामलों में नियमानुसार नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) के माध्यम से अथवा ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणीकरण के जरिए राशन प्राप्त किया जा सकता है।

खाद्य नियंत्रक ने कहा कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी भ्रामक और अधूरी जानकारी से बचना जरूरी है। केवल बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होने के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं है कि संबंधित व्यक्ति को राशन नहीं मिल सकता। निर्धारित नियमों के तहत वैकल्पिक व्यवस्था का लाभ लिया जा सकता है।

खाद्य विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर राशन से वंचित होने की आशंका न रखें, बल्कि राशन दुकान संचालक से उपलब्ध वैकल्पिक प्रक्रिया की जानकारी लें। इससे पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार का राशन प्राप्त करने में मदद मिलेगी और अनावश्यक भ्रम की स्थिति भी दूर होगी।

Tags:

chhattisgarh newsFingerprint AuthenticationFood DepartmentPDSPublic Distribution Systemraipur newsRation Distribution

Share Article

Other Articles

1792943761 330c82f2f4bba264069f 1
Previous

बारिश थमते ही धमतरी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.40.10 PM
Next

बस्तर में बदलाव की नई कहानी, सुरक्षा कैंप बने सेवा डेरा

Next
WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.40.10 PM
October 26, 2026

बस्तर में बदलाव की नई कहानी, सुरक्षा कैंप बने सेवा डेरा

Previous
October 25, 2026

बारिश थमते ही धमतरी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

1792943761 330c82f2f4bba264069f 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.35.16 PM

भारत पर्व में बस्तर की लोकसंस्कृति और विकास की झलक ने जीता दर्शकों का दिल

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.03.29 PM

धान खरीदी केंद्रों का खाद्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 8.37.43 PM

तखतपुर में 4.50 करोड़ से बनेगा नालंदा परिसर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.48.18 PM

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की पूजा, पक्षी घर का किया लोकार्पण

Editor Editor
November 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार