Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 3.28.52 PM
खबर छत्तीसगढ़

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मुख्यमंत्री

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
11 Views
0 Comments

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि अपने कौशल, नवाचार और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले बनें। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026’ में विद्यार्थियों, युवा नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के विचारों को नवाचार और सफल उद्यम में बदलने के लिए तकनीकी सहयोग, अधोसंरचना, वित्तीय सहायता और अनुकूल नीतिगत वातावरण उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण योजना’ के तहत 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नई औद्योगिक नीति-2024 में भी नए उद्यमियों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से नई औद्योगिक नीति का अध्ययन कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को समझने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद प्रदेश को अब तक करीब 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल सहित कई उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि और वन संपदा में भी युवाओं के लिए उद्यमिता के बड़े अवसर हैं। इमली, महुआ, सीताफल और औषधीय पौधों जैसी वनोपज के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और नए व्यवसाय विकसित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कृषि आधारित स्टार्टअप्स पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की अनेक विशिष्ट और सुगंधित किस्में हैं। कृषि उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, वैल्यू एडिशन और निर्यात की पूरी श्रृंखला विकसित करने की जरूरत है। युवाओं के साथ संवाद में स्टार्टअप फंडिंग, लोन, रोजगार सृजन, हॉर्टिकल्चर, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर इकोसिस्टम और फिल्म सिटी से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने युवाओं से असफलता से नहीं डरने और नए प्रयोगों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं के लिए ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से एंटरप्राइज’ तक की यात्रा में महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कॉन्क्लेव में एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण, जैव प्रौद्योगिकी, एआई, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े स्टार्टअप्स अपने नवाचार और उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।

Tags:

chhattisgarh newsEntrepreneurshipStartup ChhattisgarhYouth Innovation Conclave 2026छत्तीसगढ़ समाचारयूथ इनोवेशन कॉन्क्लेवविष्णु देव सायस्टार्टअप

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.21.37 PM
Previous

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक विभागों को कार्ययोजना देने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.55 PM
Next

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का विमोचन

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.55 PM
September 29, 2026

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का विमोचन

Previous
September 29, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक विभागों को कार्ययोजना देने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.21.37 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार