Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.55 PM
खबर छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का विमोचन

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
15 Views
0 Comments

रायपुर, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, शासकीय योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई ब्रेल पुस्तक ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान और अवसर पर हर बच्चे का समान अधिकार है। यह पुस्तक दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी।

पुस्तक को विशेष रूप से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है। इसमें दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी के साथ विषम परिस्थितियों से आगे बढ़कर सफलता हासिल करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियां शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों तक उपयोगी जानकारी को सहज और सुलभ रूप में पहुंचाना है।

पुस्तक का संपादन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के. शारदा और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति शांडिल्य ने किया है। दोनों शिक्षिकाएं समावेशी शिक्षा और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सुलभ शैक्षणिक सामग्री तैयार करने के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

विमोचन के बाद पुस्तक की प्रतियां छत्तीसगढ़ की 20 दृष्टिबाधित शालाओं में नि:शुल्क वितरित की गईं। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थी पुस्तक में दी गई जानकारी का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि समावेशी और सुलभ शिक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। ब्रेल पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिकारों की जानकारी के साथ प्रेरक कहानियों से आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई राह खुलेगी।

Tags:

Braille Bookchhattisgarh newsInclusive Educationदिव्यांग अधिकारदिव्यांगजनदृष्टिबाधित विद्यार्थीब्रेल पुस्तकरायपुर समाचारसमावेशी शिक्षा

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 3.28.52 PM
Previous

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.31 PM
Next

प्रगति-50 योजना में रायपुर और बिलासपुर शामिल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में आएगी तेजी

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.31 PM
September 29, 2026

प्रगति-50 योजना में रायपुर और बिलासपुर शामिल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में आएगी तेजी

Previous
September 29, 2026

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2026 09 29 at 3.28.52 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार