Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 8 1
खबर छत्तीसगढ़

‘आंगन मिलन’ में शामिल हुईं सावित्री ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Editor Editor
September 27, 2026 2 Mins Read
8 Views
0 Comments

रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुईं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों को पोषण, खान-पान और टीकाकरण से जुड़ी जरूरी जानकारी भी देती हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए मिलने वाला प्रोत्साहन कार्यकर्ताओं को और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन में सहयोग करने की अपील की।

पोषण और स्वच्छता पर जोर

राज्यमंत्री ने पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कम वजन वाले बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो परिवार भी मजबूत होगा। बच्चों को उचित पोषण और देखभाल देकर उनके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए लोगों से घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही महिलाओं से अन्य लोगों को भी पोषण, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता खड़से और गुरमीत कौर, आंगनबाड़ी सहायिका कामिन साहू और डी. महालक्ष्मी, मितानिन शकुन्तला तथा आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोग के लिए डुलेश्वरी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके माध्यम से मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व और उपयोग की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार साहू सहित विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags:

Angan MilanAnganwadi WorkersBhilaiChhattisgarhdurgNutrition MonthSavitri ThakurWomen and Child Development

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 27 at 3.50.54 PM
Previous

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

WhatsApp Image 2026 09 27 at 4.25.34 PM
Next

सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next
WhatsApp Image 2026 09 27 at 4.25.34 PM
September 27, 2026

सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Previous
September 27, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

WhatsApp Image 2026 09 27 at 3.50.54 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार