Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.48.08 PM
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर में खेल अकादमियों के लिए चयन ट्रायल 30 सितंबर-1 अक्टूबर को, जानें पूरी जानकारी

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
51 Views
0 Comments

रायपुर, रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को चयन ट्रायल होंगे। ट्रायल के जरिए तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

इन अकादमियों में बालक-बालिका तीरंदाजी, बालिका फुटबॉल, बालक-बालिका हॉकी और बालक-बालिका एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। ट्रायल में छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।

30 सितंबर को पंजीयन और शारीरिक दक्षता परीक्षण

चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 30 सितंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में पंजीयन कराना होगा। इसी दिन दस्तावेजों की जांच, चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण भी किया जाएगा।

पंजीयन के दौरान आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि वाली प्रमाणित अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

1 अक्टूबर को होगा खेल कौशल परीक्षण

अगले दिन 1 अक्टूबर को खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। चयन ट्रायल सुबह 7 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, तीरंदाजी एरिना और हॉकी स्टेडियम पिच-02 में आयोजित होंगे।

खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा और खेलवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

Tags:

AthleticsFootballhockeyRaipur SportsSelection TrialSports Academy

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.49.10 PM
Previous

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़, मंत्री नेताम ने कहा- कृषि विकास को मिलेगी रफ्तार

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.48.11 PM
Next

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार कर रही योजनाबद्ध काम: अरुण साव

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.48.11 PM
September 29, 2026

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार कर रही योजनाबद्ध काम: अरुण साव

Previous
September 29, 2026

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़, मंत्री नेताम ने कहा- कृषि विकास को मिलेगी रफ्तार

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.49.10 PM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार