Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.49.10 PM
जोहार छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़, मंत्री नेताम ने कहा- कृषि विकास को मिलेगी रफ्तार

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
34 Views
0 Comments

रायपुर, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लिए 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सम्मेलन में प्रदेश की कृषि योजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

28 और 29 सितंबर को हुए सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में आगामी रबी सीजन की तैयारियों और कृषि क्षेत्र की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की ओर से मंत्री नेताम ने प्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने से जुड़े विषय रखे।

छत्तीसगढ़ के लिए जारी हुए 182 करोड़

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 182 करोड़ रुपये के आवंटन का पत्र कृषि मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा। नेताम ने कहा कि यह राशि प्रदेश में कृषि विकास से जुड़े कार्यों को गति देने में उपयोगी होगी।

उन्होंने कहा कि सहायता राशि से कृषि की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।

दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर जोर

कृषि मंत्री ने कहा कि राशि का उपयोग प्रदेश में चलाए जा रहे ‘विकसित संकल्प अभियान’ को मजबूत करने के साथ किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में किया जाएगा। इसके अलावा ‘खेत बचाओ अभियान’ के जरिए भी किसानों को जागरूक करने की योजना है।

उन्होंने दलहन और तिलहन का रकबा बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों को बेहतर उपज दिलाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की कृषि योजनाओं के बेहतर समन्वय से किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

नई तकनीक और कम लागत पर फोकस

मंत्री नेताम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा देने, खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। केंद्र से मिली सहायता से प्रदेश में कृषि विकास से जुड़े प्रयासों को और गति मिलेगी और किसानों को इसका लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा।

Tags:

Agriculture MinistryChhattisgarh AgricultureFarmersNational Agriculture ConferenceRabi CropRamvichar Netam

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.57.32 PM
Previous

पारस पोर्टल से योजनाओं की मॉनिटरिंग, CM साय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.48.08 PM
Next

रायपुर में खेल अकादमियों के लिए चयन ट्रायल 30 सितंबर-1 अक्टूबर को, जानें पूरी जानकारी

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.48.08 PM
September 29, 2026

रायपुर में खेल अकादमियों के लिए चयन ट्रायल 30 सितंबर-1 अक्टूबर को, जानें पूरी जानकारी

Previous
September 29, 2026

पारस पोर्टल से योजनाओं की मॉनिटरिंग, CM साय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

WhatsApp Image 2026 09 29 at 8.57.32 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार