Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ngjgg
खबर छत्तीसगढ़

एसटीपी के पानी का होगा दोबारा इस्तेमाल, 50 किमी दायरे में यूजर तलाशेंगे निकाय

Editor Editor
September 22, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले उपचारित पानी को दोबारा उपयोग में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों को ऐसे संभावित उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें एसटीपी से मिलने वाले उपचारित पानी की जरूरत हो सकती है। इसके लिए एसटीपी से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले उद्योगों, थर्मल पावर प्लांट, रेलवे, सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों से संपर्क किया जाएगा।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने इस संबंध में छह नगर निगमों के आयुक्तों को परिपत्र जारी किया है। इन निकायों से संभावित उपयोगकर्ताओं की सूची तैयार करने के साथ यह भी पता लगाने को कहा गया है कि संबंधित संस्थानों को कितनी मात्रा में पानी की जरूरत है। निकायों को यह जानकारी 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करानी होगी।

50 किमी के दायरे में होगी तलाश

उपचारित पानी के इस्तेमाल के लिए एसटीपी के आसपास के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। निकाय थर्मल पावर प्लांट, उद्योग, रेलवे और दूसरे सरकारी या निजी संस्थानों से संपर्क कर उनकी पानी की जरूरत का आकलन करेंगे। इससे एसटीपी शुरू होने के बाद उपचारित पानी के उपयोग के लिए पहले से संभावित उपभोक्ता उपलब्ध रहेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 और मिशन अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के छह नगर निगमों में कुल 338 एमएलडी क्षमता के एसटीपी बनाए जा रहे हैं। इनमें बीरगांव में 55 एमएलडी, भिलाई-चरौदा में 13 एमएलडी, भिलाई में 150 एमएलडी, दुर्ग में 47 एमएलडी, अंबिकापुर में 32 एमएलडी और राजनांदगांव में 41 एमएलडी क्षमता के प्लांट शामिल हैं।

ऊर्जा विभाग और एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप पहल

सूडा के मुताबिक, भारत सरकार की टैरिफ पॉलिसी 2016 के तहत एसटीपी के 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित थर्मल पावर प्लांटों में उपचारित जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से भी एसटीपी के उपचारित पानी के दोबारा इस्तेमाल को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में राज्य में संभावित उपयोगकर्ताओं की पहचान का काम शुरू किया गया है।

दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा, बीरगांव, अंबिकापुर और राजनांदगांव नगर निगमों को 15 दिनों में जानकारी जुटाकर देने को कहा गया है। इसका उद्देश्य एसटीपी का संचालन शुरू होने के बाद उपचारित पानी को बेकार जाने से रोकना और जरूरत वाले संस्थानों में उसका उपयोग सुनिश्चित करना है।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarh Urban DevelopmentSewerage Treatment PlantSTP Water ReuseSUDAWater Conservation

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 22 at 5.29.55 PM
Previous

धमतरी में दिव्यांग बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

photo collage.png 19
Next

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी, छोटे शहरों और दूरदराज इलाकों को मिलेगा फायदा

Next
photo collage.png 19
September 22, 2026

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी, छोटे शहरों और दूरदराज इलाकों को मिलेगा फायदा

Previous
September 22, 2026

धमतरी में दिव्यांग बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

WhatsApp Image 2026 09 22 at 5.29.55 PM

Related Posts

gjgjutgk

रायपुर में 1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Editor Editor
September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 5.26.39 PM

40-50 गायों से रोज 350 लीटर तक दूध, आधुनिक तकनीक से राजनाथ ने खड़ा किया डेयरी कारोबार

Editor Editor
September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.58.55 PM

अब सैटेलाइट से होगी धान के रकबे की निगरानी, खाद्य विभाग और CGCOST में हुआ करार

Editor Editor
September 23, 2026
photo collage.png 11

कृत्रिम हाथ से गिलास, पैर से बाइक… कवर्धा में दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

Editor Editor
September 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार