बस्तर दशहरा का समापन, कलश यात्रा के साथ माता मावली को दी गई विदाई
जगदलपुर। बस्तर के ऐतिहासिक 75 दिवसीय दशहरा पर्व का माता मावली की विदाई रस्म के साथ औपचारिक समापन हो गया। इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए और कलश यात्रा के साथ माता की डोली को आत्मीय विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच माता को विदा किया। […]